Winter Session: कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने मीडिया के सामने किया 'भौं-भौं', बीजेपी बोली - 'शर्मनाक'
Winter Session dog controversy: संसद के शीतकालीन सत्र में हंगामे और आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी सत्र के पहले दिन अपना पालतू कुत्ता संसद परिसर में लेकर आई थीं। मीडिया ने जब इस विवाद पर उनसे प्रतिक्रिया मांगी, तो वह कुत्ते की आवाज निकालते हुए भौं-भौं करने लगीं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी उनका बचाव करते हुए कहा था कि यह कोई चर्चा की बात नहीं होनी चाहिए। इस घटना को संसद की गरिमा का उल्लंघन करार देते हुए बीजेपी विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लेकर आई है।
कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने इस विवाद पर नाराजगी जताते हुए कहा कि बिना वजह इस मामले को तूल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा, 'मैंने क्या किया है? क्या मैं अपना पालतू जानवर लेकर संसद के अंदर चली आई?' बीजेपी प्रवक्ता सुधांशू त्रिवेदी ने इसे शर्मनाक हरकत बताते हुए कहा कि यह कांग्रेस की मानसिकता दिखाती है।

Winter Session: रेणुका चौधरी ने विवाद पर दी अजब प्रतिक्रिया
विंटर सेशन में कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी के पालतू कुत्ता लाने पर पिछले दो दिनों से संग्राम चल रहा है। बीजेपी ने इस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि विपक्षी सांसद इतने दिशाहीन हो गए हैं कि सदन की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने इस पर अजीब प्रतिक्रिया देते हुए मीडिया के सामने भौं-भौं करने लगीं। इसके बाद उन्होंने कहा, 'अगर नियमों के उल्लंघन का हवाला देकर मेरे खिलाफ प्रस्ताव लाना चाहते हैं, तो उन्हें लाने दीजिए। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।'
इसके बाद उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी संसद में बैलगाड़ी लेकर आए थे। हिंदू धर्म में कुत्तों का काफी महत्व है। मैंने किसी नियम का उल्लंघन नहीं किया है। इतना ही नहीं एक दिन पहले भी इस विवाद पर उन्होंने कहा था कि मेरा कुत्ता किसी को काटता नहीं है, यहां संसद में कुछ काटनेवाले लोग हैं।
यह भी पढ़ें: Winter Session Day 2: SIR पर हंगामे के साथ संसद में डॉग लाने पर बवाल, राज्यसभा से लौटाया गया अहम बिल
शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन भी बवाल जारी
शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन भी संसद में भारी हंगामा देखने को मिला है। विपक्षी सांसदों ने नए लेबर कोड और एसआईआर के मुद्दे पर परिसर में धरना दिया। हालांकि, भारी हंगामे के बावजूद तीसरे दिन लोकसभा में प्रश्नकाल और शून्यकाल संपन्न हुआ। टकराव टालने के लिए मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सभी दलों के प्रतिनिधियों को बैठक के लिए बुलाया था। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने भी कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है।
यह भी पढ़ें: Winter Session: सरकारी स्कूलों का हाल बेहाल, केंद्र सरकार ने 6 साल में हजारों स्कूल बंद होने की बात मानी












Click it and Unblock the Notifications