Winter Session: सरकारी स्कूलों का हाल बेहाल, केंद्र सरकार ने 6 साल में हजारों स्कूल बंद होने की बात मानी
Winter Session Government Schools: सरकारी शिक्षा नीतियों में सुधार के दावे के बावजूद स्कूलों की हालत सुधरती नहीं दिख रही है। केंद्र सरकार ने संसद में पूछे गए प्रश्न के जवाब में स्वीकार किया है कि स्कूलों की संख्या में पहले से गिरावट देखने को मिली है। बीते छह वर्षों में देश में सरकारी स्कूलों की संख्या कम हुई है। केंद्र सरकार की ओर से सोमवार को संसद में पेश किए गए आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है। नई शिक्षा नीति और स्कूलों में मिड डे मील सुविधा के बाद भी आंकड़ों में गिरावट दर्ज की गई है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इन्फॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन प्लस (UDISE+) के आधार पर यह डेटा प्रस्तुत किया था। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले तीन साल में 10 या उससे कम छात्र नामांकन वाले सरकारी स्कूलों की संख्या लगातार बढ़ी है।

Winter Session में पूछे सवाल के जवाब में दिया आंकड़ा
- कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम और अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग द्वारा लोकसभा में पूछे गए तारांकित सवाल के जवाब में यह जानकारी दी गई है।
- डेटा के अनुसार, 2022-23 में ऐसे 52,300 सरकारी स्कूल थे, जिनमें 10 से कम या शून्य छात्र नामित थे। यह संख्या 2024-25 में बढ़कर 65,000 से अधिक हो गई।
यह भी पढ़ें: Parliament Winter Session: संचार साथी ऐप पर संसद में संग्राम, प्रियंका गांधी ने इसे बताया सरकार का जासूस
- पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे राज्यों में ऐसे स्कूलों की संख्या सबसे अधिक पाई गई है।
- हालांकि, स्कूलों की संख्या कम होने के बावजूद इन स्कूलों में काम करने वाले शिक्षकों की संख्या 2022-23 के 1.26 लाख से बढ़कर 2024-25 में 1.44 लाख हो गई।
Government Schools की हालत में नहीं हो रहा सुधार
केंद्रीय मंत्री ने कम या शून्य नामांकन के कारण बंद किए गए, विलय किए गए या किसी और कारण से सरकारी स्कूलों पर पूछे गए सवालों के जवाब में यह आंकड़ा पेश किया था। सरकार ने यूडीआईएसई (UDISE+) डेटा पेश किया था। इसमें देशभर में स्कूलों की कुल संख्या में गिरावट का रुझान दिख रहा है। डेटा के मुताबिक, 2019-20 में देश में 10.32 लाख सरकारी स्कूल थे। 2024-25 में यह संख्या घटकर 10.13 लाख रह गए हैं। हालांकि, इस कमी में कितने स्कूल बंद हुए, कितने का विलय हुआ या कितने को दूसरे कामों के लिए इस्तेमाल किया गया, इसका विवरण नहीं दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Winter Session: राज्यसभा में खड़गे बनाम रिजिजू! BJP ने कांग्रेस चीफ को क्यों दे दी 'डॉक्टर’ वाली नसीहत












Click it and Unblock the Notifications