Winter Session: हेलिकॉप्टर हादसे पर आज संसद में बयान देंगे राजनाथ सिंह, जानिए पूरे दिन का शेड्यूल

Winter Session: हेलिकॉप्टर हादसे पर आज संसद में बयान देंगे राजनाथ सिंह, जानिए पूरे दिन का शेड्यूल

नई दिल्ली, 09 दिसंबर: संसद में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज (गुरुवार 09 दिसंबर) तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलिकॉप्टर दुर्घटना पर एक बयान देंगे, जिसमें भारत के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य लोग मारे गए हैं। 29 नवंबर से शुरू हुए शीतकालीन सत्र के दौरान 12 विपक्षी सांसदों को लेकर संसद में विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच सरकार ने संसद को बताया कि जम्मू-कश्मीर में पत्रकारों को रिपोर्टिंग करने से रोकने का कोई आदेश नहीं दिया गया है। गृह मंत्रालय ने कहा कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन द्वारा पत्रकारों को केंद्र शासित प्रदेश में रिपोर्टिंग करने से रोकने का ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। संसद के शीतकालीन सत्र के 23 दिसंबर तक चलने की संभावना है। आइए जानें संसद में आज क्या-क्या होगा?

Winter Session

लोकसभा में आज क्या-क्या होगा?

- आज लोक सभा में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम, 1946 में और संशोधन करने वाले विधेयक पर विचार करने का प्रस्ताव देंगे।

-द्रमुक सांसद कनिमोझी करुणानिधि जलवायु परिवर्तन पर आगे चर्चा करेंगे।

-रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को कुन्नूर में हुए हेलिकॉप्टर दुर्घटना पर बयान देने की उम्मीद थी जिसमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत की मौत हो गई है।

राज्यसभा में आज क्या-क्या होगा?

- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया आज राज्यसभा में 'द नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (संशोधन) विधेयक 2021' को विचार और पारित करने के लिए पेश करेंगे। बता दें कि लोक सभा में 'द नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (संशोधन) विधेयक 2021' पारित किया दा चुका है।

- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राज्यसभा में भी हेलिकॉप्टर दुर्घटना पर बयान दे सकते हैं।

बता दें कि राज्यसभा के 12 विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर सरकार और विपक्षी दलों में जारी गतिरोध के बीच बुधवार को आसन की ओर से यह व्यवस्था दी गई कि लोकसभा की तरह राज्यसभा का विघटन नहीं होता है। इसलिए लिहाजा उच्च सदन में एक सत्र के बाद दूसरा सत्र एक निरंतर प्रक्रिया का हिस्सा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+