कल से शुरु होगा संसद का शीतकालीन सत्र, कई अहम विधेयकों पर होगी चर्चा
नई दिल्ली। सोमवार से शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र के दूसरे सप्ताह में सरकार कई अहम कानूनों एवं विधेयकों पर चर्चा के बाद उन्हें पारित कराना चाहेगी। रविवार को जारी एक वक्तव्य के अनुसार, शीत सत्र के दूसरे सप्ताह में सरकार कई अहम विधेयक चर्चा के लिए पेश करने वाली है। इन विधेयकों में कपड़ा उपक्रम (राष्ट्रीयकरण) कानून (संशोधन एवं विधिमान्यीकरण) विधेयक और अतिरिक्त धनराशि की मांग के अलावा दोनों सदनों में संबंधित विनियोग विधेयक पेश करना शामिल है।

संसद का शीतकालीन सत्र 24 नवंबर को शुरू होने के बाद से सदन में कई विधेयक पारित हुए, जिसमें श्रम कानून से संबंधित दो विधेयक भी शामिल हैं। लोकसभा द्वारा शीत सत्र के पहले सप्ताह में पारित किए गए विधेयकों में दिल्ली पुलिस विशेष स्थापना अधिनियम (संशोधन) विधेयक-2014 भी शामिल है। इस दौरान दोनों सदनों में विदेश स्थित बैंकों से काला धन देश में वापस लाने पर चर्चा की गई, जबकि राज्यसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिये महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना को समाप्त किए जाने का मुद्दा उठाया गया।












Click it and Unblock the Notifications