'क्या आप मुझसे शादी करेंगे?' AAP नेता राघव चड्ढा को मिला ऑफर तो दिया ये जवाब
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के युवा नेता और प्रवक्ता राघव चड्ढा को अनगिनत शादी के प्रस्ताव आए हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान चार्टर्ड अकाउंटेंट से राजनीति में उतरे राघव चड्ढा को शादी के कई प्रस्ताव आए थे। लड़कियां उनको ईमेल करके शादी के बारे में पूछती थीं। वहीं, ऐसा ही प्रस्ताव ट्विटर पर एक यूजर ने दिया जिसपर आप नेता राघव चड्ढा के जवाब की हर कोई चर्चा कर रहा है।

'क्या आप मुझसे शादी करेंगे रघु?'
कीर्ति ठाकुर नाम की एक यूजर (@bawari_kudi) ने ट्वीट किया और राघव चड्ढा से पूछा, 'क्या आप मुझसे शादी करेंगे रघु?' ये पहला मौका नहीं था जब राघव चड्ढा को ऐसे सवालों का सामना करना पड़ा था। पहले भी कई मौकों पर लड़कियों ने उनको शादी के प्रस्ताव तरह-तरह से भेजे हैं। इस पर राघव ने जो जवाब दिया, जो ट्विटर यूजर्स को खूब पसंद आए।
राघव ने दिया कीर्ति को ये जवाब
राघव ने कीर्ति ठाकुर के ट्वीट का जवाब दिया, ' सॉरी, कीर्ति, अर्थव्यवस्था की स्थिति को देखते हुए शादी करने का ये बुरा समय है। अच्छे दिन आने के आने के बाद इस पर फिर से बात करते हैं।' राघव चड्ढा के इस जवाब की यूजर्स ने खूब तारीफ की और उनके ट्वीट के रिप्लाई में मजेदार मीम्स भी पोस्ट करने लगे। दरअसल, आप नेता ने इस ट्वीट के बहाने मोदी सरकार पर तंज किया था। आर्थिक मंदी को लेकर विपक्षी दल मोदी सरकार पर बार-बार निशाना साध रहे हैं।
राघव चड्डा को पहले भी आ चुके हैं शादी के प्रस्ताव
राघव चड्डा को लोकसभा चुनाव के दौरान ढेरों शादी के प्रस्ताव आए थे। तब राघव चड्ढा की प्रचार टीम ने ऐसे ईमेल के बारे में बताया था, 'लड़कियों को वे आम आदमी से भी 'प्यारे' लगते हैं, बड़ी संख्या में ऐसे ईमेल आए, इसके अलावा फेसबुक और इंस्टाग्राम पर डायरेक्ट मैसेज भी उनको बड़ी संख्या में आ रहे थे। राघव को इंस्टाग्राम पर एक लड़की वीडियो कॉल्स करने लगी थी, बाद में राघव की टीम को ये फीचर डिसेबल करना पड़ा था।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications