सैयद सलाहुद्दीन की गीदड़ धमकी, कश्मीर को भारतीय फौज की कब्रगाह बना दूंगा
नई दिल्ली। हिजबुल मुजाहिदीन का चीफ और मोस्ट वांटेड आतंकवादी सैयद सलाहुद्दीन ने कश्मीर को लेकर जहर उगला है। उसने धमकी दी है कि वह घाटी को भारतीय सैनिकों की कब्रगाह बना देगा। उसने कहा है कि वह कश्मीरियों को सुसाइड बॉमर्स के तौर पर ट्रेन करेगा जो घाटी को भारतीय फौजों का कब्रगाह बना देंगे।

अपनी गीदड़ धमकी में सलाहुद्दीन ने कहा कि वह इस लड़ाई को कश्मीर से बाहर ले जाएगा। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में सलाहुद्दीन ने कहा कि 'कश्मीरी नेताओं, वहां के लोगों और मुजाहिदीन को जान लेना चाहिए कि कश्मीर मुद्दे के समाधान का कोई औपाचिरक और शांतिपूर्ण रास्ता नहीं है।
सलाहुद्दीन ने कहा कि हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद कश्मीर में आंदोलन महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंच चुका है। उसने कहा कि जब तक भारत कश्मीर को एक विवादित मुद्दा नहीं मानेगा तब तक बातचीत नहीं हो सकती।












Click it and Unblock the Notifications