क्या संविधान से हटेगा 'INDIA' शब्द? असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने लिखा- 'REPUBLIC OF BHARAT'
Bharat Ya INDIA: संसद के विशेष सत्र में संविधान से 'इंडिया' शब्द को हटाने के लिए बिल पेश करने की चर्चा के बीच असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा के ट्वीट ने सनसनी पैदा कर दी है। आपको बता दें कि सीएम बिस्वा ने अपने ट्वीट में लिखा है कि 'भारत गणराज्य (REPUBLIC OF BHARAT), खुशी और गर्व है कि हमारी सभ्यता साहसपूर्वक अमृत काल की ओर आगे बढ़ रही है।

मालूम हो कि इससे पहले खबर आई थी कि G-20 के निमंत्रण पत्र पर केंद्र सरकार ने INDIA की जगह 'भारत' नाम लिखा है। रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रपति भवन में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज के निमंत्रण पर 'इंडिया के राष्ट्रपति' की जगह 'भारत के राष्ट्रपति' लिखा है जिस पर भड़कते हुए जयराम रमेश ने इसे संघवाद पर हमला बताया है।
"राज्यों के संघ" पर भी हमला हो रहा है
दरअसल उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि 'तो इसका मतलब ये खबर सही है, राष्ट्रपति भवन ने 9 सितंबर को जी20 रात्रिभोज के लिए जो निमंत्रण भेजा है वो 'भारत के राष्ट्रपति' की ओर से भेजा गया है ना कि 'President of India' की ओर से। आप सभी को संविधान के आर्टिकल 1 को पढ़ सकते हैं, जहां साफ तौर पर लिखा है कि भारत, जो इंडिया था, वो राज्यों का एक संघ होगा लेकिन अब इस "राज्यों के संघ" पर भी हमला हो रहा है।'
केंद्र सरकार ने संसद का विशेष सत्र बुलाया है
मालूम हो कि G20 के ठीक बाद केंद्र सरकार ने संसद का विशेष सत्र बुलाया है, जिसको लेकर लगातार अटकलें जारी हैं लेकिन बीते दो दिनों से जिस तरह से घटनाएं सामने आई हैं, उन्हें देखते हुए इस बात ने जोर पकड़ लिया है सरकार शायद देश का नाम 'भारत' रखने और 'इंडिया' शब्द को संविधान से हटाने का बिल पेश कर सकती है।
G-20 भारत लॉन्च किया
हालांकि इस बारे में सरकार की ओऱ से कोई बयान सामने नहीं आया है लेकिन जिस तरह से राष्ट्रपति का निमंत्रण पत्र पर नाम छपा और भारत के प्रेसीडेंसी G20 ने नया हैंडल G-20 भारत लॉन्च किया, उसने इस बात पर जोर पकड़ लिया है।
'इंडिया शब्द गुलामी की याद दिलाता है..'
आपको बता दें कि लंबे वक्त से 'भारत' का एक नाम रखने की मांग की जा रही है। कई बीजेपी नेताओं का मानना है कि 'इंडिया' शब्द गुलामी की याद दिलाता है और किसी भी देश के दो नाम नहीं होते इसलिए देश का नाम 'भारत' होना चाहिए।
I.N.D.I.A. गठबंधन के लिए करारा झटका
आपको बता दें कि अगर संविधान से सच में 'इंडिया' शब्द हटाया जाता है तो ये मोदी सरकार के खिलाफ खड़े हुए विपक्षी दलों के I.N.D.I.A. गठबंधन के लिए करारा झटका होगा, जो कि मोदी सरकार को हटाने के लिए अपने गठबंधन का नाम 'इंडिया' रखे हुए हैं, ताकि उनकी आवाज पूरे देश की आवाज लगे।












Click it and Unblock the Notifications