मोदी को समर्थन देने के लिए रामदेव ने रखी शर्तें

baba ramdev
नयी दिल्ली। योग गुरु बाबा रामदेव इन दिनों अप ने योग से ज्यादा राजनीतिक कारणों से चर्चा में रहे है। भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी के पक्षधर रहे है। वो हमेशा से मोदी के बड़े समर्थक रहे हैं। पार्टी की तरफ से मोदी को पीएम कैंडिडेट घोषित करने से ठीक पहले उन्होंने यहां तक कह दिया था कि अगर मोदी नहीं तो बीजेपी को समर्थन नहीं।

मोदी के प्रशंसक के तौर पर जाने जाने वाले बाबा रामदेव ने तो मोदी के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तक को मनाने की बात कही थी, अब वह बिना शर्त समर्थन देने को तौयार नहीं है। मोदी को समर्थन देने के लिए बाबा रामदेव शर्त रख रहे हैं। रामदेव ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में उनका संगठन बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को तभी समर्थन देगा जब वह विदेशों में रखे ब्लैक मनी को वापस लाने के बारे में आश्वाशन देंगे।

पत्रकारों के सामने अपनी बात रखते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि हलांकि हमारे कई मुद्दे हैं। इन सबमें सबसे अहम मुद्दा है काला धन। बाबा ने कहा कि क्योंकि विदेशी बैंकों में इतना धन पड़ा है कि अगर वह सब यहां लाया जाए तो देश के प्रत्येक गांव के हिस्से में करोड़ो रुपये आएंगे। इन रुपयों से भारत के प्रत्येक गांव को विकसित किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि अगर मोदी ब्लैक मनी वापस लाने का आश्वासन देते हैं तभी मैं उनको अपना समर्थन दूंगा। उन्होंने इस बात को जोड़ते हुए कहा कि बीजेपी भी ब्लैक मनी को वापस लाना चाहती है और व्यक्तिगत तौर पर मोदी ईमानदार व्यक्ति हैं। इसलिए मुझे लगता है कि वह भी इस मुद्दे पर अपनी सहमति जता सकते हैं। गौरतलब है कि बाबा रामदेव ने कऊ बार कहा था कि वो 2014 के लोकसभा चुनाव के लिए मोदी का समर्थन करेंगे और उनके लिए लोगों से वोट मांगेंगे, लेकिन अब उन्होंने मोदी के सामने समर्थन के लिए शर्तें रख दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+