अविश्वास प्रस्ताव के बाद यूजर ने पीएम को दी मुस्कुराने की सलाह, मोदी ने दिया जवाब
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्विटर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाद दूसरे सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले नेता है, जिनके 43 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर है। ट्विटर पर रोजाना हजारों लोग पीएम मोदी को टैग कर उनके बारे में ट्वीट करते हैं। हालांकि, पीएम मोदी को अक्सर ट्विटर पर अपने फॉलोवर को जवाब नहीं देते हुए देखा गया है, लेकिन अविश्वास प्रस्ताव के बाद पीएम ने एक ट्विटर पर यूजर को जवाब देकर उसे खुश कर दिया।

संसद में अविश्वास प्रस्ताव के बाद सोशल मीडिया पर लोग बीजेपी और पीएम को बधाई दे रहे थे। एक ट्विटर यूजर शिल्पी अग्रवाल ने प्रधानमंत्री मोदी को और अधिक मुस्कुराने की सलाह दी, तो पीएम मोदी ने भी इसका रिप्लाय कर दिया।
ट्विटर यूजर ने लिखा, 'सिर्फ एक बात मोदी जी, आपको थोड़ा ज्यादा मुस्कुराना चाहिए। बाकि सब मस्त है।' पीएम मोदी ने रिप्लाय में 'पॉइंट टेकन' (आपकी बात को ध्यान में लिया जाएगा)।
वहीं, एक अन्य यूजर अनुभव चतुर्वेदी ने पीएम मोदी को ट्वीट करते हुए लिखा कि अविश्वास प्रस्ताव के दौरान उनके भाषण से उन्हें अपने दादा की याद आ गयी, जिनका पिछले दिनों निधन हो गया। पीएम ने इस यूजर के ट्वीट का रिप्लाय करते हुए शोक व्यक्त किया।












Click it and Unblock the Notifications