Karnataka में क्या सिद्धारमैया से छिन जाएगी CM की कुर्सी? मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान से मची हलचल
Karnataka News: कर्नाटक में कांग्रेस सरकार को दो साल का समय बीत चुका है। सरकार के गठन के बाद से ही विवादों में घिरे मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को बदले जाने को लेकर अटकलें एक बार फिर तेज हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हालिया बयान ने कर्नाटक में प्रतिनिधित्व में परिवर्तन की अटकलों को और हवा दे दी है। याद रहे रणदीप सुरजेवाला के बेंगलुरु दौरे के बाद यह चर्चा तेज हो गई कि सिद्धारमैया की जगह डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।
वहीं सोमवार को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक में नेतृत्व में परिवर्तन की खबरों को पूरी तरह खारिज नहीं किया है। जिसके कारण सिद्धारमैया से सीएम की कुर्सी छिनने की संभावनाएं प्रबल हो गई हैं।

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान से मची हलचल
दरअसल, मल्लिकार्जुन खड़गे से जब मीडिया द्वारा अक्टूबर में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बदले जाने की अटकलों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने जवाब दिया, "यह फैसला पूरी तरह हाईकमान के हाथ में है। कोई नहीं कह सकता कि हाईकमान के दिमाग में क्या चल रहा है। फैसला लेना उनका अधिकार है, लेकिन बेवजह किसी को इस मुद्दे को लेकर कोई परेशानी नहीं खड़ी करनी चाहिए।"

भाजपा ने पूछा- कांग्रेस आलाकमान आखिर कौन हैं?
मल्लिकार्जुन खड़गे के इस बयान के बाद कांग्रेस अध्यक्ष भाजपा के निशाने पर आ चुके हैं। कर्नाटक भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए सवाल किया है कि हाईकमान आखिर कौन हैं? कर्नाटक में संभावित नेतृत्व परिवर्तन को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पास एक ही था यह पार्टी अलाकमान के हाथ में हैं। कांग्रेस कमेटी प्रमुख ने कहा यह पार्टी हाईकमान के हाथ में है कोई यह नहीं कह सकता कि हाईकमान में क्या चल रहा है। इसका मतलब ये है कि उन्हें ये नहीं पता कि वास्तव में कांग्रेस हाईकमान में कौन है।
"कांग्रेस हाईकमान भूत की तरह है"
भाजपा सांसद तेजस्वी ने लिखा- कांग्रेस हाईकमान भूत की तरह है। यह अदृश्य है, अनसुना है, लेकिन हमेशा महसूस होता है। यहां तक कि कांग्रेस अध्यक्ष, जिन्हें लोग हाईकमान समझते थे, वे भी इसका नाम फुसफुसाते हैं और कहते हैं कि यह मैं नहीं हूं।
कांग्रेस किसे कहती है आलाकमान?
बता दें आलाकमान शब्द का इस्तेमाल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Indian National Congress) पार्टी के शीर्ष नेताओं खासकर नेहरु-गांधी परिवार के सदस्यों सोनिया गांधी, राहुल गांधी के लिए इस्तेमाल करती है। ये कांग्रेस आलाकमान पार्टी के हर बड़े निर्णय में सबसे अहम भूमिका निभाते हैं।
The Congress High Command is like a ghost. It is unseen, unheard, but always felt. Even the Congress President, who people thought is the high command, whispers its name and says it’s not him.
— Tejasvi Surya (@Tejasvi_Surya) June 30, 2025
So eerie! https://t.co/GpcdHWQbSs
क्या डीके शिवकुमार को मिलेगा सीएम बनने का मौका?
बता दें रविवार को कर्नाटक कांग्रेस के विधायक एच. ए. इकबाल हुसैन ने दावा किया था कि कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार को आने वाले दो-तीन महीनों में राज्य के मुख्यमंत्री बनने का मौका मिल सकता है। हुसैन से सवाल किया गया कि क्या डी.के. शिवकुमार के पास मुख्यमंत्री बनने का मौका है? इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "आप सभी जानते हैं कि सत्ता में आने से पहले हमारी पार्टी की स्थिति क्या थी। यह भी सबको पता है कि चुनाव जीतने के लिए किसने सबसे ज्यादा मेहनत, योजना और रुचि दिखाई। शिवकुमार की रणनीति और कार्यक्रम अब मिसाल बन चुके हैं। मैं अफवाहों पर विश्वास नहीं करता, लेकिन हमें भरोसा है कि हाईकमान हालात को अच्छी तरह समझते हैं और सही समय पर शिवकुमार को मौका देने का निर्णय लेगा।"












Click it and Unblock the Notifications