चीन के राष्‍ट्रपति जिनपिंग को पाक पर कड़ा संदेश देने के मूड में पीएम मोदी!

डाबोलिम सिटी। चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग के भारत पहुंचने से पहले चीन ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि वह पाकिस्‍तान का कितना बड़ा हितैषी है। इन सबके बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिनपिंग को बताने वाले हैं कि अगर पाक ने छेड़ा तो फिर भारत को जवाब देने का पूरा हक है।

pm-narednra-modi-xi-jinping-brics-goa.jpg

शनिवार शाम होगी दोनों की मुलाकात

शनिवार को ब्रिक्‍स सम्‍मेलन से इतर शाम पांच बजकर 40 मिनट पर पीएम मोदी और राष्‍ट्रपति जिनपिंग की मुलाकात का समय तय किया गया है।

सूत्रों की ओर से आ रही जानकारी पर अगर यकीन करें तो पीएम मोदी, पाक की ओर से पनप रहे आतंकवाद को लेकर जिनपिंग को साफ और कड़ा संदेश देने के मूड में हैं।

जिनपिंग से होगी साफ-साफ बात

पीएम मोदी जिनपिंग को साफ शब्‍दों में कह सकते हैं कि भारत की सुरक्षा पर अगर खतरा हुआ तो फिर भारत को जवाब देने का पूरा हक है।

भारत हमेशा से शांति चाहता है लेकिन पाक की ओर आए दिन भड़काने और उकसाने वाली कार्रवाई पर आंख नहीं मूंद सकता है।

पाक, भारत से बातचीत का इच्‍छुक है लेकिन भारत ने साफ कर दिया है कि बातचीत सिर्फ तभी होगी जब पाक अपनी धरती पर मौजूद आतंकी तत्‍वों पर कार्रवाई करेगा।

पाक को समझाए चीन

पीएम मोदी चीन को यह सलाह भी दे सकते हैं कि वह पाक को आतंकी संगठनों पर कार्रवाई करने को क‍हे। साथ ही चीन,पाक को समझाए कि वह भारत को उकसाना बंद करे।

आपको बता दें कि जिनपिंग के भारत आने से 24 घंटे पहले ही चीन ने साफ कर दिया है कि वह भारत की एनएसजी एंट्री को समर्थन नहीं करेगा।

साथ ही जैश-ए-मोहम्‍मद के कमांडर मौलाना मसूद अजहर पर भी बैन को लेकर फिलहाल उसका कोई इरादा नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+