कर्नाटक के सबसे बड़े सेक्स स्कैंडल को लेकर सियासी बवाल, प्रियंका ने प्रज्ज्वल रेवन्ना के बहाने PM को घेरा
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा का परिवार सेक्स स्कैंडल के आरोपों से घिरा हुआ है। देवगौड़ा के बेटे और पोते पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज हुआ है। रेवन्ना और प्रज्ज्वल के खिलाफ FIR करवाने वाली महिला ने कहा कि वह रेवन्ना की पत्नी भवानी की रिश्तेदार है। उसने अपनी जान को खतरा बताया है।
रेवन्ना पिता-पुत्र पर कांग्रेस अब हमलावर हो चुकी है। कांग्रेस का आरोप है कि प्रज्ज्वल रेवन्ना ने हजारों महिलाओं का यौन उत्पीड़न कर उनके आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड किए हैं। इस बीच बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी इसी बहाने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है।

प्रियंका ने कहा कि जिस नेता के कंधे पर हाथ रखकर पीएम फोटो खिंचवाते हैं। जिस नेता का चुनाव प्रचार करने 10 दिन पहले पीएम खुद जाते हैं। मंच पर उसकी प्रशंसा करते हैं। आज कर्नाटक का वह नेता देश से फरार है। उसके जघन्य अपराधों के बारे में सुनकर ही दिल दहल जाता है। सैकड़ों महिलाओं का जीवन जिसने तहस-नहस कर डाला। मोदी जी क्या अब भी आप चुप रहेंगे?
बता दें कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना पर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। ये संगीन आरोप उन्हीं के घर काम करने वाली मेड ने लगाए हैं। मेड का आरोप है कि रेवन्ना उसे परेशान करते थे। पत्नी जब भी बाहर होतीं, रेवन्ना किसी न किसी बहाने उसे कमरे में बुलाते और गलत तरीके से छूते थे।
मेड ने कहा कि रेवन्ना के बेटे प्रज्ज्वल का ऐसा खौफ था कि उनके आते ही वे स्टोर में छिप जाती थी। पीड़िता का आरोप है कि प्रज्ज्वल उसकी बेटी को वीडियो कॉल कर अश्लील बातें करता था। इस बीच प्रज्वल के करीब 200 से ज्यादा आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो गए हैं। वायरल वीडियो में दिख रहीं महिलाएं खुद को छोड़ने की गुहार लगाती हुई रो रही हैं और आरोपी वीडियो शूट करता दिखाई दे रहा है।
वीडियो वायरल होने के बाद राज्य महिला आयोग ने इस पर संज्ञान लिया। आयोग ने राज्य सरकार को इसके लिए पत्र लिखा और वीडियो की जांच के लिए एसआईटी टीम गठित करने की मांग की है।
आपको बता दें कि देवगौड़ा के विधायक बेटे एचडी रेवन्ना कर्नाटक सरकार के पूर्व मंत्री हैं। वहीं, उनके पोते प्रज्ज्वल रेवन्ना हासन सीट से मौजूदा सांसद और यहां से मौजूदा लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी हैं। घटना के खुलासे के बाद दोनों बाप-बेटे देश छोड़कर जर्मनी चले गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications