अयोध्या मुद्दे पर कोई समझौता नहीं करना चाहता बोर्ड
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने अयोध्या-बाबरी मस्जिद मुद्दे को हवा दे दी है। बोर्ड ने कहा है कि वह अयोध्या के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं करेगा। बोर्ड ने कहा कि अगर नरेंद्र मोदी सरकार की तरफ से रामजन्म भूमि-बाबरी मुद्दे को हल करने के लिए कोई प्रस्ताव आता है तो वह बातचीत के लिए तैयार हैं। लेकिन इस मुद्दे पर समझौता नहीं किया जाएगा।

पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता अब्दुल रहीम कुरैशी ने कहा कि यदि बातचीत का कोई प्रस्ताव आता है तो वह जरूर इस पर बातचीत करेंगे। लेकिन उन्होंने इसी के साथ ही कहा कि अयोध्या रामजन्म भूमि और बाबरी मस्जिद का विवादिद मुद्दे को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
प्रवक्ता कुरेशी ने ने कहा कि इस मसले पर बातचीत के दौरान हम अपना पक्ष रखेंगे। दूसरे पक्ष से कहें कि आप सच्चाई को स्वीकार करें और झूठ की बुनियाद पर आगे नहीं बढ़ा जा सकता है।
उन्होंने दावा किया कि भारतीय पुरात्तव सर्वेक्षण के मुताबिक भी साबित हो ता है कि बाबरी मस्जिद का निर्माण किसी मंदिर को धाराशाई करने नहीं किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications