नेपाल के प्रधानमंत्री ने दिया भरोसा, कहा-अपनी जमीन नहीं होने देंगे भारत विरोधी गतिविधियां
नई दिल्ली। भारत दौरे पर आए नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देबुआ ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। नेपाल के पीएम ने इस मुलाकात के दौरान भारत को भरोसा दिलाया कि नेपाल कभी भी अपनी जमीन पर भारत के खिलाफ गतिविधियां नहीं होने देगा।

पीएम मोदी के साथ संयुक्त बयान में देबुआ ने कहा कि भारत हमेशा से नेपाल का दोस्त रहा है और नेपाल कभी भी अपनी जमीन पर अपने दोस्त भारत के खिलाफ साजिश नहीं होने देगा। उन्होंने भारत को समर्थन और सहयोग का भरोसा दिलाया।
भारत दौरे पर आए नेपाल के प्रधानमंत्री ने शेर बहादुर देबुआ ने भारत के साथ आठ समझौतों पर हस्ताक्षर किया। भारत और नेपाल के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए समझौते हुए। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री देबुआ पांच दिवसीय भारत यात्रा पर बुधवार को नई दिल्ली आएं हैं। जून में नेपाल के प्रधानमंत्री का कार्यभार संभालने के बाद भारत का दौरा उनका पहला विदेशी दौरा है।












Click it and Unblock the Notifications