नरेंद्र मोदी की यूएई यात्रा में क्या दाऊद इब्राहिम बनेगा मुद्दा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) की यात्रा पर जा रहे हैं। यह यात्रा आर्थिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस यात्रा से भारत में और ज्यादा विदेशी निवेश और दाऊद आयेगा। ओह! ये मैं क्या बोल गया- दाऊद इब्राहिम आयेगा? अरे लेकिन सही तो बोला है, अगर प्रधानमंत्री यूएई सरकार से बात करें, तो यह भी संभव है।
कैसे संभव है? इसका साधारण सा जवाब है कुर्की। ऊंहूं कुर्की से मतलब यह नहीं कि मोदी दाऊद की कुर्की करवाने वहां जा रहे हैं। हमारा मतलब इस फॉर्मूले का इस्तेमाल मोदी कर सकते हैं।
भारतीय खुफिया विभाग की मानें तो दाऊद पाकिस्तान में छिपा बैठा है, लेकिन उसका सारा बिजनेस दुबई में है। अगर मोदी के बातचीत करने से यूएई सरकार दाऊद के आर्थिक साम्राज्य को क्षति पहुंचाती है, तो पाकिस्तान में बैठा दाऊद खुद-ब-खुद सरंडर कर सकता है। ठीक वैसे ही, जैसे कोई व्यक्ति जब फरार हो जाता है, तब सरकार उसके घर की कुर्की करती है और वह उलटे पांव वापस आ जाता है।
खैर यह सब इतना आसान नहीं क्योंकि ऐसा करने में निम्न बाधाएं निश्चित तौर पर आयेंगी। अगर मोदी ने बात की, तो यूएई सरकार ऐसा करने के लिये जल्दी मानेगी नहीं।
ऐसा करने से यूएई के तमाम शहरों में चल रहे बड़े-बड़े व्यापार बंद हो सकते हैं। लेकिन फिर भी सवाल तो बनता है- नरेंद्र मोदी की अपनी यूएई यात्रा में दाऊद इब्राहिम का बनेगा उठायेंगे?













Click it and Unblock the Notifications