उम्र 40 के पार, अच्छी लड़की की तलाश में हैं राहुल गांधी

उनके विवाह की अटकलें समय-समय पर लगाई जाती रही है, लेकिन अब जाकर राहुल ने इस बात का खुलासा कर दिया है कि वो अब शादी के लिए तैयार है। राहुल ने कहा कि वो अच्छी लड़की की तलाश में है। राहुल ने कहा कि अभी तक उन्हें उपयुक्त लड़की नहीं मिली है जिससे वे विवाह करें।
Did You Know: राहुल गांधी को पालतू जानवर रखने का शौक है।
एक इंटरव्यू में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल ने कहा कि जब उन्हें उपयुक्त लड़की मिलेगी तब वह विवाह करेंगे। इस इंटरव्यू के दौरान जब राहुल से पूछा गया कि वह कब विवाह करने का इरादा रखते हैं, उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा सवाल है जो हर समय उनके सामने आता है। उन्होंने कहा कि अभी मैं चुनाव लड़ने में व्यस्त हूं और दुर्भाग्य से अपने निजी जीवन पर ध्यान नहीं दे पा रहा हूं। ऐसे में जब मुझे उपयुक्त लड़की मिल जाएगी वो शादी कर लेंगे।
Did You Know: राहुल अपनी बहन प्रियंका की तुलना में कम हिन्दी फिल्में देखते हैं, लेकिन हालीवुड की फिल्मों से उन्हें अक्सर निराशा होती है। राहुल का कोई पसंदीदा अभिनेता या अभिनेत्री नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications