कंगना रनौत को अब सता रही श्रमिकों और गरीबों की चिंता, एक्‍ट्रेस बोली पीएम मोदी से करूंगी बात

कंगना रनौत को अब सता रही श्रमिकों और गरीबों की चिंता, एक्‍ट्रेस बोली पीएम मोदी से करूंगी बात

नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। हाल ही में, कंगना रनौत अपने मुंबई बयान के लिए चर्चा में थीं, जिसमें उन्होंने मुंबई शहर की तुलना पीओके और पाकिस्तान कर सीधे महाराष्‍ट्र सरकार पर हमला बोला था। इतना ही नहीं लंबे अरसे से पीएम मोदी की प्रसंशक कंगना रनौत के बयानों और भाजपा नेताओं के द्वारा मिल रहे समर्थन के आधार पर अभिनेत्री के भाजपा पार्टी ज्‍वाइन कर राजनीति में आने के कयास तेज हो गए हैं, वहीं अब कंगना का ताजा ट्वीट कुछ ऐसे ही संकेत दे रहा है कि वो जल्‍द ही राजनीति में एंट्री कर सकती हैं!

कंगना रनौत को हो रही श्रमिकों और गरीबों की चिंता

कंगना रनौत को हो रही श्रमिकों और गरीबों की चिंता

पिछले कई दिनों से शिवसेना और उद्धव सरकार पर हमला बोलने वाली कंगना रनौत ने मंगलवार को एक ट्वीट किया। कंगना ने ये ट्वीट श्रमिकों, छोटे कलाकारों और गरीबों के बारे में किया है, जो सभी का ध्यान आकर्षित कर रहा है। अपने ट्वीट में कंगना ने कहा कि अगर वह पीएम मोदी से मिलती हैं तो वह कार्यकर्ताओं और गरीबों के लिए जरुर बात करेंगी। अभिनेत्री के इस ट्वीट पर फैंस भी काफी कमेंट कर रहे हैं। कंगना ने लिखा, "यह मानसिकता कि गरीबों को रोटी मिलती है, इसमें बदलाव होना चाहिए, गरीबों को रोटी के साथ-साथ सम्मान और प्यार की भी जरूरत है। कंगना ने लिखा मेरे पास श्रमिकों और जुनियर कलाकारों के लिए क्या सुधार होने चाहिए, इसके लिए एक पूरी सूची है। उन्‍होंने कहा कि अगर मैं किसी दिन माननीय प्रधानमंत्री से मिलती हूं, तो मैं निश्चित रूप से इस पर चर्चा करूंगी। "

फिल्‍म उद्योग के मजदूरों के लिए करेंगी ये काम

फिल्‍म उद्योग के मजदूरों के लिए करेंगी ये काम

राजनीतिज्ञों की भांति अभिनेत्री ने अपने ट्वीट के माध्यम से, गरीबों और श्रमिकों के लिए बदलाव की मांग की। इसके अलावा, कंगना रनौत ने एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने प्रोडक्शन हाउस में एचआर विभाग की अनुपस्थिति पर भी सवाल उठाया। जब भी मुझे अधिकारियों से मिलने का समय मिलेगा, मैं पूरे भारत में फिल्म उद्योग में मजदूरों के लिए तैयार किए गए सुधारों की विस्तृत सूची साझा करूंगी , ताकि युवा अग्रणी भारतीय अपने संबंधित क्षेत्रों में अपने कमजोर मित्रों के लिए समान सुधारों के लिए लड़ सकें।

Recommended Video

    Parliament Monsoon Session: Bollywood के छवि बिगाड़ने पर खफा हुईं Jaya Bachchan | वनइंडिया हिंदी
    कंगना ने योगी के फैसले का समर्थन कर बताया अपना राजस्‍थान से संबंध

    कंगना ने योगी के फैसले का समर्थन कर बताया अपना राजस्‍थान से संबंध

    कंगना पीएम मोदी ही नहीं यूपी सीएम योगी के निर्णयों का समर्थन कर रही हैं। इस ट्वीट से भी कंगना के राजनीति में जल्‍द आने की मंशा साफ झलक रही है। मालूम हो कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगरा जिले में निर्माणाधीन मुगल म्यूजियम का नाम बदलकर छत्रपति शिवाजी महाराज कर दिया हैं। मुगल म्यूजियम का नाम बदलने के फैसले का कंगना रनौत ने समर्थन करते हुए अपने पूर्वजों का संबंध राजस्थान से बताया है। कंगना ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'जिस तरह महान नेता बाला साहेब ठाकरे की रक्तधारा बिहार में वापस जाती है, कई सिद्धांत महान शिवाजी महाराज का रक्त संबंध जयपुर के राजघरानों से बताते हैं। मैं हिमाचल में पैदा हुई हूं, लेकिन मेरे पूर्वज/रनौत उदयपुर से आए थे, हमारी कुल देवी मां अंबिका उदयपुर में हैं। हमारी कुल देवी मां अंबिका हैं।'

     सांसद जया बच्‍चन को दिया ये जवाब

    सांसद जया बच्‍चन को दिया ये जवाब

    कंगना पर संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन अभिनेत्री और राज्‍यसभा सांसद जया बच्‍चन ने कंगना पर जमकर निशाना साधा था जिस पर कंगना ने जैसे बेबाक अंदाज में जवाब दिया उससे भी कंगना राजनीतिक पारी खेलने की तैयारी कर चुकी है। मालूम हो कि कंगना ने जया बच्चन के संसद के वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा है, 'जया जी क्या आप यही बात तब भी कहतीं अगर मेरी जगह आपकी बेटी श्वेता को टीनेज में पीटा जाता, ड्रग्स दिए जाते और मॉलेस्ट किया जाता। क्या आप तब भी यही बात कहतीं अगर अभिषेक लगातार तंग किए जाने और उत्पीड़न की शिकायत करते और एक दिन फांसी पर लटके हुए पाए जाते? हमारे लिए भी थोड़ी दया दिखाओ।'

    कंगना शिवसेना पर लगातार कर रही हमला

    कंगना शिवसेना पर लगातार कर रही हमला

    बता दें कि कंगना रनौत मुंबई से वापस अपने घर मलानी पहुंच चुकी हैं। मलानी पहुंचने के बाद भी वो महाराट्र सरकर पर हमलावर हैं।कंगना ने एक बार फिर अपने बयान को सही ठहराया कि मुंबई पीओके जैसी हो गई है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मुंबई में उनके साथ व्‍यवहार किया गया, उसके बाद पीओके के साथ उनकी कल्पना बिल्कुल सही थी। बता दें कि कंगना रनौत और शिवसेना के बीच विवाद के बाद, अभिनेत्री को केंद्र सरकार द्वारा वाई प्लस सुरक्षा भी दी गई थी। कंगना अब तक दो बार दोहरा चुकी हैं कि बाल ठाकरे की सेना अब शिवसेना सोनिया सेना बन चुकी है। इतना ही नहीं कंगना राजनीति में आने से पहले ही नेताओं की तरह खुलकर शिवसेना पर हमला बोल रही हैं। जिससे उनके राजनीति में आने की संभावना और भी पक्‍की होती नजर आ रही है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+