PM मोदी के Tweet के बाद अमृता फडणवीस भी छोड़ेंगी सोशल मीडिया, कहा- अपने नेता का अनुसरण करूंगी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया छोड़ने वाले ट्वीट ने सबको चौंका कर रख दिया है, मालूम हो कि पीएम मोदी सोशल मीडिया के लोकप्रिय हस्तियों में शामिल हैं, उनके फॉलोअर्स सिर्फ भारत से नहीं बल्कि विदेशों में भी हैं, पीएम के इस ट्वीट के बाद जहां उनके समर्थक उनसे सोशल मीडिया ना छोड़ने की अपील कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने भी चौंकाने वाला Tweet किया है।

अमृता फडणवीस भी सोशल मीडिया को करेंगी Good Bye

अमृता फडणवीस भी सोशल मीडिया को करेंगी Good Bye

सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय अमृता फडणवीस ने Tweet किया है कि कभी कभी छोटे निर्णय हमारा जीवन बदल देते हैं , मैं अपने नेता के बताए रास्ते का अनुसरण करूंगी, अमृता के इस ट्वीट से यह लग रहा है कि वो भी सोशल मीडिया छोड़ने जा रही हैं, मालूम हो को अमृता अक्सर अपने ट्वीट के कारण लोगों के बीच चर्चा में रहती हैं, हाल ही में उन्होंने शिव सेना नेता और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे को 'कीड़ा' कहा था।

अपने नेता का अनुसरण करूंगी: अमृता फडणवीस

अपने नेता का अनुसरण करूंगी: अमृता फडणवीस

आपको बता दें कि कि पीएम मोदी ने सोमवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि वो इस रविवार सोशल मीडिया से हटने पर विचार कर रहे हैं, वो फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब से हटना चाहते हैं, पीएम मोदी के इस ट्वीट के बाद लोगों के कमेंट की बाढ़ आ गई। लोगों ने उनसे सोशल मीडिया न छोड़ने की अपील की।

फेसबुक पर 4 करोड़ 47 लाख फालोअर्स हैं पीएम मोदी के

खास बात ये है कि ट्विटर पर पीएम मोदी के 53.3 मिलियन, फेसबुक पर 4 करोड़ 47 लाख और इंस्टग्राम पर 35.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं और यू-ट्यूब पर पीएम मोदी के 4.5 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं।

सोशल मीडिया नहीं, नफरत छोड़िए: राहुल गांधी

सोशल मीडिया नहीं, नफरत छोड़िए: राहुल गांधी

पीएम मोदी के इस ट्वीट के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तंज कसा है, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी के ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए अपने ट्वीट में लिखा सोशल मीडिया नहीं, नफरत छोड़िए।

रणदीप सुरजेवाला ने कही तीखी बात

तो वहीं कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, 'सम्मानीय प्रधानमंत्री जी, आपसे आग्रह है कि आप उन ट्रोल्स की फौज को यह सलाह दीजिये जो आपके नाम पर लोगों को हर सेकंड अपशब्द कहते हैं और धमकी देते हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+