तेलंगाना की जनता के मुद्दों के लिए मजबूती से लड़ेंगे, फिर होगी BRS की वापसी: केटीआर

भारत राष्ट्र समिति (BRS) के कार्यकारी अध्यक्ष के तारक राम ने कहा है कि उनकी पार्टी जनादेश का सम्मान करती है। हालांकि परिणाम उम्मीद के विपरीत हैं। ऐसे में बीआरएस नेताओं और कार्यकर्ताओं को निराश होने की जरूरत नहीं है, सिर्फ जनता के मुद्दे हमें मजबूती से उठाने की जरूरत है, फिर से बीआरएस की वापसी होगी। केटीआर ने दावा किया किया की तेलंगाना में भारत राष्ट्र समित से अब तक कोई बेहतर सरकार नहीं रही है।

दक्षिण भारत के राज्य तेलंगाना में तीसरी बार बीआरएस जीत नहीं दर्ज कर पाई। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष केटीआर ने बीआरएस कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि उनकी पार्टी अगली बार जरूर सफल होगी। उन्होंन कहा, "हम जनादेश का सम्मान करते हैं। हालांकि परिणाम वैसा नहीं है जैसा हम चाहते थे और मैं बीआरएस नेताओं और कैडर से अपील करता हूं कि वे निराश न हों। केटी रामाराव ने कहा, हम मजबूती से वापसी करेंगे।"

Telangana BRS fight strongly says KTR

विपक्ष में रचनात्मक भूमिका निभाने का आश्वासन देते हुए, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव ने कहा कि बीआरएस ने तेलंगाना राज्य गठन की मांग को लेकर कड़ा संघर्ष किया था। मीडियाकर्मियों से बातचीत में उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद राज्य में अब बीआरएस एक विपक्षी दल की भूमिका भी बेहतर ढंग से निभाएगी।

केटी रामाराव ने चुनावी अभियान के लिए कार्यकर्ताओं ओर पार्टी के नेताओं के प्रयासों को याद किया। उन्होंने तीन महीने से अधिक समय तक कड़ी मेहनत में जुटे बीआरएस नेताओं, कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। केटीआर ने कहा, "राजनीति में हार या जीत आम बात है। लेकिन हमें अपने इरादों से विचलित नहीं होना चाहिए।"

केटीआर ने आगे कहा, "हमने कई लड़ाइयां लड़ने के बाद तेलंगाना हासिल किया। मैं लोगों को दो बार आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद देता हूं और हम तेलंगाना को देश का नंबर एक राज्य बनाने में सफल रहे हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+