क्या सिद्धार्थ शुक्ला संग फिल्म करेंगी Bigg Boss फेम शहनाज गिल? एक्ट्रेस ने कहा- इंतजार करते जाओ...

मुंबई, 1 अगस्त। बिग बॉस सीजन 13 की सुपरहिट जोड़ी सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सिद्धार्थ शुक्ला के लिए बिग बॉस हाउस में अपने प्यार का इजहार कर चुकीं शहनाज गिल इन दिनों अपने ट्रांसफॉर्मेशन और खूबसूरत तस्वीरों के लिए चर्चा में हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि इस जोड़ी को दर्शक एक बार फिर बिग बॉस ओटीटी में देख सकेंगे। इस बीच ऐसी भी शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला संग फिल्म करने के सवाल पर अपना रिएक्शन दिया है।

क्या सिद्धार्थ के साथ फिल्म करेंगी शहनाज?

क्या सिद्धार्थ के साथ फिल्म करेंगी शहनाज?

बिग बॉस 12 में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की केमिस्ट्री को लाखों दर्शकों ने पसंद किया और उन पर खूब प्यार भी लुटाया। शो से बाहर आने के बाद भी ये जोड़ी सुर्खियों में रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस शहनाज गिल ने उस सवाल का जवाब दिया है जिसमें पूछा गया था कि क्या वह सिद्धार्थ संग फिल्म में काम करना पसंद करेंगी? इस पर शहनाज ने कहा कि लोग दुआएं देते रहे तो क्या पता ऐसा हो जाए। अपने इंटरव्यू में शहनाज ने और भी ढेर सारी बातें कीं।

'हमारे बीच रीयल केमिस्ट्री थी'

'हमारे बीच रीयल केमिस्ट्री थी'

सिद्धार्थ संग फिल्म करने पर शहनाज ने आगे कहा, ये अच्छी बात होगी अगर साथ में फिल्म करने का मौका मिला, हम एक साथ रहें, काफी कुछ सीखा। हमारे बीच जो केमिस्ट्री थी वो सच था, एक प्योर रिश्ता था और वो हमेशा रहेगा। दूसरी बात ये कि मूवीज सभी देखते हैं, अगर कुछ अच्छा मिला तो हम साथ काम करेंगे। बाकि तुम सब इंतजार करते जाओ और हम दोनों को प्यार करते जाओ।

सामने आई थीं ब्रेकअप की खबरें

सामने आई थीं ब्रेकअप की खबरें

बता दें कि सोशल मीडिया पर कुछ हफ्ते पहले सिद्धार्थ और शहनाज में ब्रेकअप की खबरें सामने आई थीं जिससे परेशान होकर एक्टर सिद्धार्थ ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। अपने एक ट्वीट में सिद्धार्थ ने लिखा था, 'कुछ खबरें पढ़ रहा हूं, जो कि हंसाने वाली हैं, भई आई बॉल्स ही चाहिए तो कुछ पॉजीटिव लिख लो...इतनी नेगेटिविटी कहां से लाते हो, आप मुझसे बेहतर मेरे बारे में कैसे जान पाएंगे....बस यही कह सकता हूं..भगवान आप सभी का भला करें।'

म्यूजिक वीडियो में नजर आए सिद्धार्थ-शहनाज

म्यूजिक वीडियो में नजर आए सिद्धार्थ-शहनाज

शहनाज गिल के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्हें सिद्धार्थ शुक्ला संग म्यूजिक वीडियो 'भुला दूंगा' में देखा गया था, इसके अलावा ये जोड़ी कई और मंच पर साथ नजर आ चकी है। शहनाज इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट पर पूरा फोकस रख रही हैं। शहनाज गिल का जन्म 27 जनवरी को चंडीगढ़ में हुआ था। शहनाज ने अपनी पढ़ाई पंजाब के ही लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से पूरी की है। एक्टिंग की दुनिया में उनकी पहली एंट्री एक एल्बम के जरिए हुई।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT: बिग बॉस 15 की पहली कंटेस्टेंट के नाम का हुआ खुलासा, जानिए कौन है वो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+