Bigg Boss OTT: बिग बॉस 15 की पहली कंटेस्टेंट के नाम का हुआ खुलासा, जानिए कौन है वो
मुंबई, 31 जुलाई। 'बिग बॉस 15' का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है, शो के कंटेस्टेंट को लेकर चल रही गॉसिप के बीच एक प्रतिभागी के नाम की पुष्टि कर दी गई है। टीवी के सबसे विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी' के नए सीजन में सिंगर नेहा भसीन का आना पक्का हो गया है। स्ट्रीमिंग पोर्टल वूट ने नेहा भसीन के नाम की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमे नेहा भसीन की आंखों की फोटो के साथ फैंस को उन्हें पहचानने की चुनौती दी है।
Recommended Video

फेमस सिंगर हैं नेहा भसीन
आपको बता दें कि "स्वैग से स्वागत", "असलाम-ए-इश्कुम", "हीरिये" और "जग घूमाया" के लिए अपनी आवाज दे चुकीं नेहा भसीन फेमस सिंगर हैं। इस बार का बिग बॉस बेहद खास होने वाला है, क्योंकि टीवी पर ऑनएयर होने से 6 हफ्ते पहले ही शो के कुछ एपिसोड स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म वूट पर रिलीज किए जाएंगे। 'बिग बॉस ओटीटी' रियलिटी शो 'बिग बॉस' का ही 15वां सीजन है। वूट पर फिल्म निर्माता करण जौहर शो को होस्ट करेंगे।

करण जौहर 'बिग बॉस ओटीटी' को करेंगे होस्ट
8 अगस्त से वूट पर 'बिग बॉस ओटीटी' का प्रीमियर होगा। करण जौहर 'बिग बॉस ओटीटी' के 6 सप्ताह तक चलने वाले शो को होस्ट करते नजर आएंगे। वूट के बाद शो के अन्य एपिसोड को 'बिग बॉस' के सीजन 15 को कलर्स चैनल पर ऑनएयर किया जाएगा। टेलीविजन पर हमेशा की तरह शो को बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ही होस्ट करेंगे। इस बीच ईद के मौके पर सलमान खान ने बिग बॉस ओटीटी के प्रोमो के साथ फैन्स को नया सरप्राइज दिया।

सलमान खान टीवी पर शो को करेंगे होस्ट
एक वीडियो में सलमान खान ने कहा था कि यह बहुत अच्छा होगा कि इस बार बिग बॉस को 6 वीक पहले ही स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। सलमान ने कहा कि यह बहुत अच्छा है कि बिग बॉस के इस सीजन में टेलीविजन से छह सप्ताह पहले 'बिग बॉस ओटीटी' के साथ डिजिटल फर्स्ट होगा। प्लेटफॉर्म पर दर्शकों को अलग तरह का एक्सपीरिएंस मिलेगा, जहां वो न केवल शो का आनंद लेंगे बल्कि वह शो में हिस्सा भी ले सकेंगे।

इस वजह से खास होगा बिग बॉस ओटीटी
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिग बॉस ओटीटी का प्रोमो शेयर करते हुए सलमान ने कैप्शन में लिखा, पहली बार, भारत का सबसे बड़ा रियलिटी शो विशेष रूप से वूट पर, आप मजे लो वूट पे और मैं आपसे मिलूंगा सीधे कलर्स टीवी पर। आपको बता दें कि बिग बॉस 15 के लिए सिंगर आदित्य नारायण को भी अप्रोच किया गया था। हालांकि सिंगर ने स्पष्ट कर दिया है कि, वह यह सीजन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने लिखा कि वह 'हैप्पी टू गेस्ट फीचर' या 'किसी दिन इसे होस्ट करेंगे'।
यह भी पढ़ें: मॉडल सागरिका का शॉकिंग खुलासा, राज कुंद्रा ने बिग बॉस कंटेस्टेंट और इन एक्ट्रेस को दिया था 'हॉटशॉट्स' का ऑफर












Click it and Unblock the Notifications