निकाह के बाद बेगम ने ठुकराया रिश्ता, बोली मुझे दाढ़ी-मूंछ-पाजामे वाले मर्द पसंद नहीं

शौहर ने भरोसा दिलाया कि वो खुद को बदल लेगा और सो गया लेकिन जब अगली सुबह वो सोकर उठा तो उसकी बीवी कमरे में नहीं थी।

नई दिल्ली। जिस बीवी के लिए शौहर ने पूरे 8 महीने इंतजार किया और बैंड बाजे के साथ जिसे वो मल्लिका बनाकर अपने घर लेकर लाया, वही बीवी उसे ये कहकर छोड़कर चली गई कि दाढ़ी-मूंछ और कुर्ता-पायजामा पहनने वाले मर्द उसे बिल्कुल पसंद नहीं। शादी की पहली रात को ही बीवी ने पति से बोल दिया कि उसे तो जींस-टीशर्ट पहनने वाला मॉर्डन पति चाहिए। शौहर ने भरोसा दिलाया कि वो खुद को बदल लेगा और सो गया लेकिन जब अगली सुबह वो सोकर उठा तो उसकी बीवी कमरे में नहीं थी।

'जींस-टीशर्ट पहनने वाला पति चाहिए'

'जींस-टीशर्ट पहनने वाला पति चाहिए'

मामला हरियाणा के यमुनानगर जिले के छछरौली इलाके का है। यहां रहने वाले सलीम (बदला हुआ नाम) की शादी आठ महीने पहले तय हुई थी। बीते 9 सितंबर को धूमधाम से हुई थी। बैंड बाजे के साथ सलीम अपनी बारात लेकर गया और दुल्हन को डोली में बिठाकर घर लाया। शादी की पहली रात जब सलीम कमरे में पहुंचा तो उसकी बीवी ने उसे देखकर कहा कि दाढ़ी-मूंछ और कुर्ता-पायजामा पहनने वाले मर्द उसे पसंद नहीं हैं। ये सुनकर सलीम ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन बीवी ने साफ शब्दों में कहा कि उसे जींस-टीशर्ट पहनने वाला ऐसा पति चाहिए जो मॉर्डन अंदाज में रहता हो।

'पता होता तो कभी ना करती शादी'

'पता होता तो कभी ना करती शादी'

सलीम की बीवी ने कहा कि वो बेहद आधुनिक माहौल में पली-बढ़ी है। उसे सामान्य कपड़े पहनना बिल्कुल पसंद नहीं है। उसने सलीम से कहा कि उसे नहीं पता था कि उसकी शादी ऐसे शौहर और ऐसे घर में की जा रही है। उसने कहा कि वो उसके साथ नहीं रह सकती। इसपर सलीम ने अपनी बीवी से कहा कि वो धीरे-धीरे खुद को बदल लेगा और बिल्कुल वैसे ही रहेगा जैसे वो चाहती है। सलीम को लगा कि उसने अपनी बीवी को समझा लिया और वो सो गया, लेकिन जब अगली सुबह वो सोकर उठा तो उसकी बीवी वहां नहीं थी।

'दुल्हन की डिमांड सुन उड़े परिजनों के होश'

'दुल्हन की डिमांड सुन उड़े परिजनों के होश'

शादी की पहली ही रात दुल्हन के गायब होने की खबर से पूरे परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने आस-पड़ोस में दुल्हन को तलाशने की कोशिश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद सलीम ने परिजनों को अपनी बीवी की सारी सच्चाई बता दी, जिसे सुनकर परिवार के लोगों के भी होश उड़ गए। इस शादी और दुल्हन के घर से गायब होने की खबर आस-पास के इलाकों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+