14वीं मंजिल से गिरकर डिप्टी कमिश्नर की पत्नी की रहस्यमय मौत, पति लापता
बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड के मुताबिक उसने अचानक से कुछ गिरने की तेज आवाज सुनी तो मौके पर जाकर देखा। वहां नम्रता खून से लथपथ पड़ी थी।

दो घंटे बाद घर आए दीप रतन

घटना के बाद से फरार है पति

दहेज हत्या के मामले में केस
हजरतगंज के सीओ अवनीश मिश्रा ने कहा, 'हमें 14वीं मंजिल में जांच के दौरान एक बैग मिला है। बैग में कुछ दवाएं और एक मनोचिकित्सक के कुछ प्रेस्क्रिप्शन लिखे थे। नम्रता के चप्पल भी वहीं पड़े थे।' 4 फरवरी को नम्रता अपने पिता के घर गई थी। उसकी बहन की सगाई होनी थी इसलिए वह वहां कुछ दिनों के लिए रुकी। नम्रता के दादा तीरथ ने कहा, 'उसने किसी को नहीं बताया कि वह कहां जा रही है।' एसपी ईस्ट ने कहा, 'हमने तीरथ से कहा है कि वह एक लिखित शिकायत दें और आईपीसी की धारा 304 बी के तहत रतन के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के मामले में केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार किया जाएगा।' READ ALSO: PM मोदी की योजना इस परिवार के लिए बन गई मुसीबत

घरवालों को भेजी थी तस्वीरें
नम्रता के भाई प्रतीक ने कहा, 'दीप रतन मेरी बहन को अक्सर पीटता था। वह काफी परेशान थी और इसकी शिकायत भी करती थी। हमने उसे कभी उसे वापस उसके साथ रहने से नहीं रोका।' नम्रता मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली थी। उसने परिजनों ने बताया कि कई बार उसने मारपीट के निशान वाली तस्वीरें वाट्सऐप पर भेजी थीं। पुलिस जांच में कुछ अहम सबूत मिले हैं।












Click it and Unblock the Notifications