शादी के 13 साल बाद पत्नी लगी फोन पर किसी से बात करने, अकसर रहती थी शहर से बाहर, पति ने टोका तो कर दी हत्या
हैदराबाद। तेलंगाना के नालगोंडा जिले में एक महिला ने कथित तौर पर अपने पति की हत्या कर दी। पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया है और छानबीन कर रही है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही तस्वीर साफ हो सकेगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामला अवैध संबंधों का है। जानकारी के मुताबिक घटना कोंडामालेपल्ली ब्लॉक के यूप्रू थांडा गांव की है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को एक भारती नाम की महिला ने अपने पति सोमा नाईक का सोते समय तकिए से मुंह दबा दिया जिससे दम घुटने से उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक 'सोमा को अपनी पत्नी के अक्सर शहर से बाहर जाने और फोन पर घंटों बात करने की वजह से एक्स्ट्रा मैरिटल संबंध पर शक हो गया था। दोनों की शादी को 13 साल हो गए थे और दोनों के एक बच्चा भी था। सोमा हाल ही में शराब के लती हो गए थे। दोनों की अक्सर लड़ाई झगड़ों के चलते बेटे ने स्कूल जाना भी बंद कर दिया था। गुरुवार रात सोमा शराब पीकर घर आए और दोनों के बीच कुछ देर लड़ाई हुई जिसके बाद वह सोने चले गए। इसके बाद करीब ढाई बजे भारती ने पति की मौत पर चिल्लाना शुरू किया।
शोर सुनकर आस-पास के लोग आए जिनकी मदद से सोमा को अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सोमा के भाई ने मृतक की गर्दन पर दो निशान होने की वजह से हत्या का शक जताकर शिकायत दर्ज कराई। पड़ोसियों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच रात को विवाद भी हुआ था। पुलिस इंस्पेक्टर का कहना है कि मर्डर केस में जांच के लिए हम पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications