पिता की हत्‍या करवाने के लिए मां को बेटी ने झूठ में फंसाया फिर प्रेमी संग मिलकर दे दी ढाई लाख की सुपारी

लुधियाना। हर बाप चाहता है कि उसकी औलाद गलत रास्‍ते पर ना जाए। अगर उसे पता चल जाए तो वो हर संभव कोशिश करता है कि औलाद को उस रास्‍ते से सही ट्रैक पर लाए। लेकिन पंजाब में एक बाप को अपनी बेटी को गलत चीजों के लिए डांटने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। आप जानकर सन्‍न रह जाएंगे कि पिता की हत्‍या किसी और नहीं नहीं बल्‍कि खुद बेटी ने 2.5 लाख रुपए की सुपारी देकर करवाई। उससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात तो यह है कि बेटी ने अपने इस अपराध में मां को भी शामिल कर लिया। उसने अपनी मां से झूठी कहानी गढ़वाई कि पिता उसके साथ छेड़छाड़ और उसका यौन शोषण करते हैं। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

ब्‍वॉयफ्रेंड से बात करती थी बेटी, बाप ने फोन तोड़ दिया

ब्‍वॉयफ्रेंड से बात करती थी बेटी, बाप ने फोन तोड़ दिया

जानकारी के मुताबिक कुलदीप सिंह लुधियाना में रेलवे हेल्पर टेक्निशियन का काम करते थे। वो पत्नी और बेटी सुगंधा के साथ रहते थे। सुगंधा को तरुण नाम के एक लड़के के साथ प्यार था। कुलदीप इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे। एक बार उन्होंने अपनी बेटी को फोन पर तरुण से बात करते सुन लिया था। उन्होंने सुगंधा को ये सब करने के लिए मना किया और गुस्से में उसका फोन छीनकर तोड़ दिया।

प्रेमी की मदद से बेटी ने दे दी बाप की सुपारी

प्रेमी की मदद से बेटी ने दे दी बाप की सुपारी

फोन तोड़ने की घटना के बाद से बेटी सुगंधा के अंदर पिता कुलदीप के लिए नफरत भर गई। पिता पर यौन शोषण का झूठा आरोप लगाकर उसने मां को भी अपराध में शामिल कर लिया। फिर उसने अपने प्रेमी तरुण को अपने पिता की हत्या करवाने को कहा। सुगंधा के प्रेमी तरुण की दोस्ती मोहाली के रहने वाले सागर नाम के एक पेशेवर मुजरिम से थी। बस उसने सागर को सुगंधा के पिता की हत्या की सुपारी दे दी। सागर ने सुगंधा के पिता की हत्या के लिए 2.5 लाख रुपये की सुपारी ली।

घर में घुसकर की हत्‍या, दिखाया लूट जैसा सबकुछ

घर में घुसकर की हत्‍या, दिखाया लूट जैसा सबकुछ

सागर बीते गुरुवार को कुलदीप सिंह की हत्या के मकसद से अपने तीन साथियों के साथ लुधियाना पहुंचा। अगले दिन यानी शुक्रवार की सुबह सागर अपने साथी बदमाशों के साथ कुलदीप के घर में घुसा और दरांती से वार कर कुलदीप की हत्या कर दी। पुलिस को चकमा देने के लिए बदमाशों ने हत्या की इस वारदात को लूट में हत्या की शक्ल देने की कोशिश भी की। हत्या करने के बाद सागर और उसके दोस्त कुलदीप की मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी साथ लेते गए। पुलिस ने हत्या की सुपारी देने वाली बेटी सुगंधा, उसका प्रेमी तरुण और मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+