पत्‍नी के थे कई आशिक, ब्‍यूटी पार्लर में करती थी मीटिंग, पति ने टोका तो मरवा दिया

नई दिल्‍ली। पत्‍नी के अवैध संबंधों की फेहरिस्‍त लंबी थी। कभी ब्‍यूटी पार्लर तो कभी घर पर उससे मिलने वाले आते रहते थे। पति सीधा-सादा था और इसका विरोध करता था। लेकिन पत्‍नी को यह इस कदर नगवार गुजरी की उसने पति की हत्‍या करवा दी। जी हां 10 दिन पहले दिल्‍ली के मयूर विहार फेज-3 में धर्मेंद्र की हत्‍या की गुत्‍थी सुलझाते हुए पुलिस ने इस बात का दावा किया है। आगे की बात करने से पहले आपको बता दें कि नाले से धर्मेंद्र की लाश मिली थी। पेट फटा था और आंत बाहर निकली हुई थी। सीने पर भी चाकू के कई वार हुए थे।

पत्‍नी के थे कई आशिक, ब्‍यूटी पार्लर में करती थी मीटिंग, पति ने टोका तो मरवा दिया

पुलिस ने बताया कि पति को मारवाने के बाद शालू (35) ने गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवा दी। नाले से जब लाश मिली तो शालू ने शोक मनाने का नाटक भी किया। लेकिन पुलिस ने थोड़ी देर की बात में उसकी बेवफाई पकड़ ली। पुलिस ने बताया कि हत्या के आरोप में शालू और सुपारी लेकर हत्या करने वाले विवेक और प्रमोद को अरेस्ट कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि कड़ी पूछताछ के चलते पत्नी ने अपना गुनाह कबूल लिया। शालू ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। पुलिस के अनुसार, धर्मेंद्र सीधा-सादा शख्स था। वह शालू के अवैध संबंध का विरोध करता था, जिसकी रोक-टोक के चलते शालू ने विवेक व प्रमोद को उसकी हत्या की सुपारी दे दी। विवेक और प्रमोद सुपारी किलर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+