अपने दोस्त लालू यादव के स्वास्थ्य के बारे में क्यों नहीं पूछेंगे नीतीश, बोले- 2018 याद कीजिए
Lalu Prasad Yadav news:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने मित्र और राजनीतिक विरोधी लालू यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना तो की है, लेकिन अबतक उनके परिवार वालों से उनके स्वास्थ्य का हाल जानने की कोशिश नहीं की है। गौरतलब है कि राजद सुप्रीमो और चारा घोटाले के सजायाफ्ता मुजरिम लालू यादव इस समय सांस लेने में शिकायतों के बाद दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती हैं। लालू यादव को स्वास्थ्य में कई तरह की परेशानियों के बाद शनिवार को एयर एंबुलेंस से रांची से दिल्ली शिफ्ट किया गया था। उनके साथ उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उनके बेटे और बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव और बड़ी बेटी और सांसद मीसा भारती भी दिल्ली आई हैं।
Recommended Video

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से रविवार को जब लालू यादव के स्वास्थ्य के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा,'याद कीजिए कि 2018 में केयरटेकर ने मेरे बारे में क्या बोला था, जब मैंने उनकी सेहत के बारे में जानना चाहा था? तब मैंने फैसला किया था कि उनके स्वास्थ्य के बारे में नहीं पूछूंगा। मैं सिर्फ अखबारों से इसके बारे में जानता हूं। '
दरअसल, यहां नीतीश कुमार का 'केयरटेकर' कहकर तंज लालू यादव के छोटे बेटे और बिहार विधानसभा में विरोधी दल के नेता तेजस्वी यादव के लिए था। उस वक्त जब लालू की सेहत को लेकर कई तरह की बातें चल रही थीं और नीतीश ने तेजस्वी को उनके पिता के स्वास्थ्य के बारे में जानने के लिए फोन किया था तो वह बरस पड़े थे।
हालांकि, नीतीश ने लालू यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना जरूर की है। उन्होंने कहा, 'मैं चाहता हूं की वह जल्द स्वस्थ हो जाएं......2017-18 में उनके परिवार वालों ने कहा था कि मैं उनके स्वास्थ्य के बारे में ना पूछूं, लेकिन मैं चाहता हूं कि वह जल्द स्वस्थ हों।'
बता दें कि 72 वर्षीय लालू यादव चारा घोटाले के कई मामलों में दोषी करार दिए जा चुके हैं और इस वक्त वह रांची में सजा काट रहे हैं। पिछले दिनों उनकी सेहत बिगड़ने पर स्थानीय राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (RIMS) में भर्ती कराया गया था और जब उनके फेफड़े में इंफेक्शन समेत और कई तरह की समस्याएं पैदा हो गईं तो डॉक्टरों ने उन्हें इलाज के लिए एम्स भेजने की सलाह दी।
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications