हेलमेट की वजह से दिल्ली में सिख धर्म स्वीकार करती महिलाएं!
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) राजधानी में बड़े स्तर पर धर्मांतरण हो रहा है। दरअसल हेलमेट पहनने से बचने के लिए सिख धर्म अपना रही हैं महिलाएं। आप यह भी कह सकते हैं कि वे अपने को सिख बता रही हैं।

सिख बनने की वजह
दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार, बड़ी तादाद में दुपहिया चलाने वाली महिलाओं ने जाली प्रमाणपत्र ले लिए हैं सिख संगठनों से जो उन्हें सिख बताते हैं। इसके चलते वे बिना हेलमेट के धड़ल्ले से दुपहिया चला रही है।
सूत्रों का कहना है कि दिल्ली पुलिस इस तरह के जाली प्रमाणपत्र लेकर घूमने वाली औरतों के खिलाफ अभियान छेड़ेगी। इस तरह की औरतों को बख्शा नहीं जाएगा। हालांकि एक पुलिस अफसर ने माना कि अगर कोई महिला
कहती है कि वह सिख धर्म को मानती है तो उनके लिए भी उसके खिलाफ एक्शन लेना कठिन होगा।
इस बीच, दिल्ली में दुपहिया वाहन चलाने वाली महिला और उसके पीछे बैठकर सवारी करने वाली महिलाओं को हेलमेट पहनना जरूरी हो गया है। हालांकि सिख महिलाओं पर बिना हेलमेट पहने दुपहिया चलाने पर कोई एक्शन नहीं होगा।
जाली प्रमाणपत्र का मामला
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेंटी के एक पदाधिकारी ने अपना नाम छापने की शर्त पर कहा कि वे यह सुनिशिचत करेंगे कि कोई उनसे जाली तरीके से सिख होने का प्रमाणपत्र न ले ले।
इस बीच,आईआईटी,दिल्ली के रोड ट्रांसपोर्ट विभाग से जुड़े डा. महेश शर्मा मानते हैं कि सभी दुपहिया चालकों को हेलमेट पहनने के लिए कहा जाना चाहिए। सारा मामला तो इंसान की सुरक्षा का है।
उन्होंने कहा कि हेलमेट न पहनने के कारण कितने लोगों की जान जाती है सड़के हादसों में, यह सबको पता है।












Click it and Unblock the Notifications