जॉनी डेप बनाम एंबर हर्ड मुक़दमे में दुनिया भर की दिलचस्पी क्यों है

एंबर हर्ड के साथ जॉनी डेप
Getty Images
एंबर हर्ड के साथ जॉनी डेप

अगर हॉलीवुड फ़िल्मों में आपकी दिलचस्पी है तो पाइरेट्स ऑफ़ कैरिबियन्स फ़िल्म और सीरीज के बारे में सुना होगा जिसमें अभिनेता जॉनी डेप ने काम किया था. वो तीन बार ऑस्कर अवॉर्ड के लिए नामांकित हो चुके हैं और गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीत चुके हैं.

हॉलीवुड अभिनेता जॉनी डेप और उनकी पूर्व पत्नी एंबर हर्ड का कोर्ट केस इन दिनों सुर्ख़ियों में है.

क्या है मामला ?

58 साल के जॉनी डेप ने अपनी पूर्व पत्नी और अभिनेत्री एंबर हर्ड पर मुक़दमा किया है. दरअसल 2018 में एंबर ने वाशिंगटन पोस्ट अख़बार में एक लंबा चौड़ा लेख लिखा था कि वो घरेलू हिंसा की शिकार हुई हैं हालाँकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया था. लेकिन जॉनी डेप ने कहा है कि ये लेख उनकी मानहानि करता है और इससे उनके करियर पर असर पड़ा है. इसके बाद जॉनी डेप ने अपनी पूर्व पत्नी पर 50 मिलियन डॉलर का मुक़दमा दायर कर दिया था.इसके बदले में एंबर ने भी 100 मिलियन डॉलर का केस किया है.

अब इस सिविल केस की सुनवाई चल रही है. इससे पहले भी 2016 में एंबर हर्ड जॉनी डेप पर मारपीट का इल्ज़ाम लगा चुकी हैं.

पायरेट्स...के कलाकार जॉनी डेप का तलाक़ तय

जॉनी डेप और एंबर हर्ड
Getty Images
जॉनी डेप और एंबर हर्ड

जॉनी डेप-एंबर हर्ड की शादी

दोनों की मुलाक़ात 2011 में हॉलीवुड फ़िल्म 'द रम डायरी' के सेट पर हुई थी जो प्यूर्टो रिको में शूट हुई थी. कुछ साल बाद दोनों दोबारा फ़िल्म की पब्लिसिटी के दौरान मिले और वहीं से दोनों का रिश्ता शुरु हुआ. 2012 से दोनों डेट करने लगे और 2015 में दोनों की शादी हो गई.

रिश्ते में दरार

शादी के 15 महीने के बाद दोनों ने कहा कि उनका रिश्ता ख़त्म हो गया है. एंबर हर्ड ने तलाक़ के लिए अर्ज़ी दी और चेहरे पर पिटाई के निशान दिखाते हुए जॉनी डेप के ख़िलाफ़ रेस्ट्रेनिंग ऑर्डर की दरख़्वास्त की थी. जॉनी डेप ने तलाक़ के बाद एंबर को सात मिलियन डॉलर दिए जिसपर एंबर ने कहा कि वो इस राशि को दान करना चाहती है. हालांकि जॉनी डेप की टीम इस दावे पर सवाल उठा रही है.

एंबर हर्ड
Getty Images
एंबर हर्ड

क्या हैं आरोप

गवाही के दौरान एंबर हर्ड के आरोप-

"मेरे लिए हिंसा का चक्र 2012 से शुरु हो गया था. 2012 में जॉनी डेप ने पहली बार मुझ पर हमला किया जब मैं उनकी बाजू पर एक टैटू देखकर हँसने लगी थी. उन्होंने बाजू पर अभिनेत्री विनोना राइडर के नाम का टैटू बनवाया हुआ था जिससे उनका पहले संबंध था. मैं इसलिए हँसी क्योंकि मुझे लगा वो मज़ाक कर रहे हैं लेकिन उन्होंने मुझे थप्पड़ मारा.

जॉनी डेप ऐसे इंसान हैं जो बहुत सद्भावना के साथ पेश आते हैं लेकिन शराब और ड्रग्स के असर के बाद वो बहुत ग़ुस्से में आ जाते हैं, उन्हें लगता था कि मैं किसी और के साथ रिश्ता बना रही हूँ.

जॉनी डेप ने ड्रग्स लेने की अपनी आदत को छिपाने की कोशिश की जिसमें कोकेन और शराब शामिल थी. वो मुझे मारते थे और फिर ग़ायब हो जाते थे. जब वो वापस आते थे तो नशे में नहीं होते थे और वो मुझसे कुछ ज़्यादा ही प्यार से बात करते थे और ये कहते हुए माफ़ी माँगते थे कि सब ठीक हो जाएगा. 2013 तक आते आते मैं अपने आप को बंटा हुआ महसूस करती थी. मैं जॉनी से प्यार करती थी लेकिन वो मेरी ज़िंदगी का सबसा ख़राब हिस्सा भी थे."

अपनी गवाही के दौरान एंबर ने एक घटना के बारे में बताया. वो और जॉनी छुट्टी पर थे. उन्होंने कहा, अचानक एक महिला आई, मेरी तरफ़ झुकी , अपना सिर मेरे कंधे पर रख दिया. मुझे लगा वो नशे में थे. इसके बाद जॉनी गुस्सा हो गए और चिल्लाने लगे और महिला के साथ झगड़ा हो गया. जब हम वापस आए तो जॉनी ड्रग्स ढूँढने लगे और मेरी अंडरवियर तक फाड़ दी.

जॉनी डेप
Getty Images
जॉनी डेप

( जॉनी डेप मारपीट के आरोपों से इनकार करते रहे हैं.)

गवाही के दौरान जॉनी डेप के आरोप-

"ऐसा लगता है कि एंबर हर्ड को जैसे हिंसा और टकराव की आदत और ज़रूरत थी. एंबर अक्सर मेरे खिलाफ़ अपमानजनक, चुभने वाली, टॉक्सिक और हिंसात्मक बातें और हिंसा भी करती थी. कभी कभी बात थप्पड़ तक रहती थी और कभी वो मेरे सर पर टीवी रिमोट या मेरे चेहरे पर वाइन का गिलास फ़ेंक देती थी. अगर मैंने किसी के साथ बुरा बर्ताव किया है तो वो मैं ख़ुद हूँ. एक बार जब मैं बिस्तर से उठा था तो बग़ल में एक अजीबोग़रीब चीज़ मिली, जो मनुष्य का मल था."

( 2018 में यूके में चले एक मुक़दमे में एंबर हर्ड इस आरोप से इनकार कर चुकी हैं )

जॉनी डेप के वकीलों का कहना है कि एग्रेशन और आक्रोश एंबर की तरफ़ से होता आया है और वो अपने करियर को बढ़ावा देने के लिए विक्टम या पीड़ित होने का दिखावा करती हैं.

जॉनी डेप का ड्रग्स लेने का मामला

केस में सुनवाई के दौरान जॉनी डेप ने कहा जब वो पीठ की चोट के लिए दवा लेते थे उसी दौरान उन्हें ओपिऑयड की लत लग गई जो उन्हें दिए जा रहे थे. उनका आरोप है कि जब वो ड्रग्स की लत छोड़ने की कोशिश कर रहे थे तो एंबर हर्ड उन्हें दवाई नहीं लेने देती थी जिससे विड्रॉल सिंपटम से निपटने में उन्हें मदद मिल सकती थी.

जॉनी डेप
Getty Images
जॉनी डेप

केस से जुड़े अन्य तथ्य और गवाही

  • जॉनी डेप से कोर्ट में 2013 के एक टेक्स्ट मैसेज पर सुनवाई हुई थी जो उन्होंने ब्रितानी एक्टर को भेजे थे. टेक्सट में लिखा था- उसका चेहरा जला डालते हैं, जलाने से पहले उसे डूबाएंगे. जब कोर्ट में जॉनी डेप से इस टेक्स्ट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि ये मॉन्टी पाथइन फ़िल्म से जुड़ी बाते हैं जिसमें चुड़ैलों को जलाने और डूबाने का ज़िक्र है. उनका कहना था कि वे दस साल की उम्र से ही ये फ़िल्म देखते आए हैं और वो मज़ाक भर था.
  • ज्यूरी में शामिल लोगों ने जॉनी डेप और एंबर के बीच की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सुनी है जिसमें जॉनी डेप को भद्दी भाषा इस्तेमाल करते हुए सुना जा सकता है. एक जगह एंबर हर्ड जॉनी डेप पर चिल्लाती हैं और कहती हैं कि वो सिगरेट किसी और पर रख पर बुझाए और जॉनी डेप उनके वज़न को लेकर एंबर से अपमानजनक बातें कह रहे हैं.
  • ज्यूरी ने इस पूर्व दंपति के थेरेपिस्ट की गवाही भी सुनी जिन्होंने कहा कि कैसे जॉनी और एंबर दोनों एक दूसरे के साथ बुरा बर्ताव कर रहे थे. उन मेडिकल कर्मचारियों ने भी गवाही दी है जिन्होंने जॉनी डेप का इलाज किया जब वो ड्रग्स की आदत छोड़ने की कोशिश कर रहे थे.
  • साइकॉलजिस्ट की गवाही - एंबर हर्ड की टीम की ओर से फ़ॉरेंसिक साइकॉलजिस्ट ने गवाही दी है और कहा कि उन्हें लगता है कि एंबर घरेलू हिंसा का शिकार थी और उन्होंने कई बार एंबर से इस बारे में बात की है. जबकि जॉनी डेप की ओर से जिस साइकॉलजिस्ट को बुलाया गया था उन्होंने कहा था कि एंबर को दो तरह के पर्सनालिटी डिसऑर्डर हैं.

लाइव ट्रायल

इस केस की सुनवाई लाइव ब्रॉडकास्ट हो रही है और इसमें कई हाई प्रोफाइल लोग गवाही देंगे जिसमें एलॉन मस्क और अभिनेता जेम्स फ्रेंको शामिल हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+