'सबसे दर्दनाक है ये', जब स्वाति मालीवाल का पति से तलाक के बाद छलका था दर्द, अब वही नवीन दे रहे हैं उनका साथ
Swati Maliwal News: आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता और राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट का मामले अब तूल पकड़ता जा रहा है। FIR के मुताबिक 13 मई को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व निजी सहायक (पीएस) बिभव कुमार (Vibhav Kumar) ने सीएम रेसीडेंस के अंदर स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट की और दुर्व्यवहार किया था।
स्वाति मालीवाल ने भी ट्वीट कर कहा है कि, ''मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था। मेरे साथ हुई घटना पर मैंने पुलिस को अपना स्टेटमेंट दिया है।'' वहीं आप ने स्वाति के सारे आरोपों को गलत बताया है। इसी बीच अब स्वाति मालीवाल के पूर्व पति नवीन जयहिंद (Naveen Jaihind) अपनी एक्स पत्नी के सपोर्ट में आए हैं।

जिसको लेकर स्वाति और नवीन के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। आइए जानते हैं कि स्वाति मालीवाल का तलाक क्यों हुआ था।
नवीन जयहिंद का दावा-स्वाति मालीवाल की जान को खतरा
नवीन जयहिंद ने कहा है कि, ''स्वाति मालीवाल की जान को खतरा है। उन्हें स्वाति को धमकी दी गई है...इसलिए वो चुप हैं...वरना आप ही सोचिए मारपीट के बाद कौन पुलिस को फोन नहीं करेगा? लेकिन मैं आपको बता रहा हूं कि, उन्हें कोई चुप नहीं करा सकता है। वो झांसी की रानी है...चुप रहने वाली महिला नहीं है।''
नवीन जयहिंद ने आप सांसद संजय सिंह को अरविंद केजरीवाल का 'तोता' बताया है। उन्होंने ये भी कहा है कि इस मामले में गृह मंत्रालय, दिल्ली पुलिस और महिला आयोग को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि, अगर स्वाति मालीवाल उनसे मदद मांगती हैं, तो वह जरूरत करेंगे।
स्वाति मालीवाल और नवीन जयहिंद का क्यों हुआ था तलाक?
स्वाति मालीवाल ने अपने और नवीन जयहिंद के तलाक के बारे में 19 फरवरी 2020 को ट्विटर पर जानकारी दी थी। स्वाति मालीवाल ने लिखा था,
''ये सबसे दर्दनाक पल होता है, जब आपकी फेयरी टेल वाली कहानी खत्म हो जाती है। मेरी भी कहानी खत्म हो गई है। मेरा और नवील का तलाक हो चुका है। कभी-कभी सबसे अच्छे लोग एक साथ नहीं रह पाते। हमेशा उनकी और हमारी जिंदगी की याद आएगी जो हो सकती थी। मैं हर दिन भगवान से प्रार्थना करती हूं कि वह हमें और हमारे जैसे अन्य लोगों को इस दर्द से निपटने की शक्ति दें।''

तलाक के सालों बाद भी स्वाति की मदद के लिए तैयार हैं एक्स पति
अब स्वाति मालीवाल और नवीन के अलग हुए चार साल हो गए हैं, लेकिन फिर भी उनके एक्स पति उनकी मदद के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट के मुताबिक स्वाति मालीवाल की शादी पूर्व आप नेता नवीन जयहिंद से 23 जनवरी 2012 को हुई थी। दोनों की मुलाकात 2011 में अन्ना हजारे के नेतृत्व वाले भारतीय भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के शुरुआती दिनों में हुई थी।
स्वाति और नवीन दोनों, इंडिया अगेंस्ट करप्शन के दिनों से ही आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के साथ जुड़े हुए हैं। हालांकि अब नवीन सालों पहले अलग हो गए हैं। नवीन हरियाणा में आप के संयोजक रह चुके थे और राज्य में 2019 विधानसभा चुनाव में पार्टी का चेहरा थे।












Click it and Unblock the Notifications