सना खान से तुलना पर क्यों भड़कीं सोफिया हयात, बोलीं- 'न्यूड होकर भी मैं पूरी तरह आध्यात्मिक हूं'
नई दिल्ली। बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट सना खान ने ग्लैमरस लाइफ छोड़ने के बाद हाल ही में मुफ्ती अनस से शादी की है। बता दें कि सना खान से पहले बिग बॉस फेम अभिनेत्री और मॉडल सोफिया हयात ने भी अध्यात्म के रास्ते पर चलते हुए 2016 में नन बन गई थीं, उन्होंने अपना नाम बदलकर गैया सोफिया मदर भी रख लिया था। अब जब सना खान ने अध्यात्म को अपनाने के बाद मुफ्ती अनस से निकाह किया तो एक बार फिर सोशल मीडिया पर लोगों को सोफिया हयात की याद आ गई और वह ट्रेंड होने लगीं।

यूजर्स ने सना से की सोफिया हयात की तुलना
सोशल मीडिया यूजर्स सना खान की तुनला सोफिया हयात से की है जिसके बाद उनका गुस्सा फूट पड़ा है। बता दें कि आध्यात्मिकता को अपनाने के एक साल बाद अभिनेत्री सोफिया ने वह रास्ता छोड़ दिया और वपस ग्लैमरस दुनिया में लौट आई थीं। सना के भी ऐसा करने पर अब यूजर्स दावा कर रहे हैं कि जल्द ही सोफिया की तरह वह भी फिल्मी दुनिया में लौट आएंगी। हाल ही में सना ने अध्यात्म को अपनाया तो कई लोगों को लगा कि वह भी पब्लिसिटी स्टंट कर रही हैं।

सोफिया हयात को क्यों आया गुस्सा
बहुत सारे सोशल मीडिया यूजर्स ने यह भी टिप्पणी की कि सना आध्यात्मिकता छोड़ देगी जिस तरह से सोफिया ने एक साल के भीतर इसे छोड़ दिया। जब सोफिया को सना के साथ इन तुलनाओं और उसके आध्यात्मिकता को लेकर सामना किए गए मुश्किलों पर टिप्पणी करने के लिए कहा गया, तो अभिनेत्री भड़क गईं और उन्होंने गुस्से में जवाब दिया। एक इंटरव्य में सोफिया ने कहा, 'मैं सना खान के साथ मेरी तुलना से तंग आ गई हूं। लोगों को परेशानी क्या है, उनको लगता है कि आध्यात्मिकता का मतलब यह है कि आप कैसी ड्रेस पहनते हैं।'

'न्यूड होकर भी पूरी तरह आध्यात्मिक हूं'
सोफिया ने आगे कहा, 'जब मैं नन थी तो मैंने 18 महीने तक किसी से शारीरिक संबंध नहीं बनाया, अब मैं हर दिन नन जैसे कपड़े नहीं पहनती। इसका मतलब यह नहीं की मेरी आध्यात्मिकता में कमी है, पूरे कपड़ों की तुलना में, मैं न्यूड होकर भी कहीं ज्यादा आध्यात्मिक हूं। कम दिमाग वाले इस बात को कभी नहीं समझ सकते। ऐसे लोगों की तुलना में मैं कहीं ज्यादा आध्यात्मिक हूं, मैंन पिछले तीन वर्षों से शारीरिक संबंध नहीं बनाया, मैं आज भी मदर सोफिया हूं और अभी भी आध्यात्मिक हूं।'

सना की निजी जिंदगी में न दें दखल
अपने इंटरव्यू में सोफिया हयात ने सना खान का बचाव किया और कहा कि वह जो चाहे वह करने के लिए स्वतंत्र हैं। सोफिया ने लोगों से सना खान की निजी जिंदगी में दखल न देने की गुजारिश की है। उन्होंने कहा, 'आप में से कितने लोग मंदिर में अपना सिर ढकते हैं और कितने लोग मंदिर से बाहर निकलते ही सिर से कपड़ा हटा देते हैं, ऐसे लोग पाखंडी होते हैं।' बता दें कि शनिवार को एक्ट्रेस सना खान ने मुफ्ती अनस के साथ निकाह किया, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी का ऐलान किया।
यह भी पढ़ें: जानें सना खान के अलावा और कौन सी एक्ट्रेस हैं जो मजहब की खातिर बॉलीवुड को कर चुकी हैं अलविदा
-
26 साल बाद सामने आया सलमान खान-ऐश्वर्या राय का ऐसा वीडियो, लोगों के उड़े होश, स्टेज पर किया था ये काम -
VIDEO: Hardik Pandya की गर्लफ्रेंड से भिड़े ICC अधिकारी, मैदान से बाहर जाने को कहा? फिर मचा भयंकर बवाल -
खेल जगत में शोक की लहर, मैच के दौरान 25 साल के भारतीय खिलाड़ी का निधन, मैदान पर ही थम गई सांसें -
LPG Crisis: नहीं बंद होंगे होटल-रेस्तरां!, Commercial Cylinder के लिए हरदीप सिंह पुरी ने किया बड़़ा ऐलान -
PM Kisan 22nd Installment: कितने बजे आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त? ऐसे चेक करें अपने अकाउंट का स्टेटस -
अमिताभ बच्चन के ऊपर टूटा दुखों का पहाड़, करीबी का हुआ निधन, इमोशनल पोस्ट पढ़ दहल उठेगी आत्मा! -
LPG संकट के बीच SP नेता की जमाखोरी का खुलासा! 32 भरे सिलेंडरों के साथ धरा गया अब्दुल रेहान -
IPL से पहले क्रिकेट जगत में मचा हड़कंप, फिक्सिंग के आरोप में KKR के पूर्व खिलाड़ी सस्पेंड, ICC ने लगाया बैन -
ODI World Cup 2027: विराट कोहली-रोहित शर्मा को लेकर BCCI ले सकती है अब तक का सबसे बड़ा फैसला, फैंस हैरान! -
Vanshika Caste: बचपन की दोस्त संग Kuldeep Yadav लेंगे सात फेरे, क्या है वंशिका की कास्ट? -
Weather Delhi-NCR: दिल्ली वालों के लिए गुड न्यूज! अचानक बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट -
Alvida Jumma 2026: अलविदा जुम्मा आज, दिल्ली से लेकर लखनऊ तक क्या है आपके शहर में नमाज का टाइम?












Click it and Unblock the Notifications