राहुल को कांग्रेस क्यों नहीं बता रही पीएम उम्मीदवार सिब्बल ने बताई वजह

नई दिल्ली- पांचवें चरण का चुनाव खत्म होते-होते कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर एक बहुत बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मान लिया है कि मौजूदा लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को अपने दम पर बहुमत हासिल होने की दूर-दूर तक कोई उम्मीद नहीं है।

यूपीए में दावेदारी का सवाल टाला

यूपीए में दावेदारी का सवाल टाला

कपिल सिब्बल (Kapil Sibal)ने इस बात की संभावना जरूर जताई कि कांग्रेस की अगुवाई वाला यूपीए को इस चुनाव में बहुमत मिल भी सकता है। लेकिन, यूपीए को बहुमत मिलने पर पीएम कौन बनेगा, इस सवाल का उन्होंने सीधा जवाब देने से बचने की कोशिश की। पत्रकारों के सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि 'यह गठबंधन द्वारा तय किया जाएगा....यह सब 23 मई के बाद होगा।' यह पूछे जाने पर कि राहुल गांधी के अलावा कोई दूसरा हो सकता है? उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता। गठबंधन तय करेगा। इस विषय पर गठबंधन के साझेदार फैसला करेंगे। जहां तक कांग्रेस पार्टी का सवाल है, तो वह (राहुल) कांग्रेस में निर्विवाद नेता हैं।'

'मजबूत है हमारा गठबंधन'

'मजबूत है हमारा गठबंधन'

सवाल उठा कि कहीं यूपीए में पीएम उम्मीदवारी को लेकर कोई दिक्कत तो नहीं है। लेकिन, कपिल सिब्बल (Kapil Sibal)ने साफ कहा कि, 'हमारा गठबंधन एकजुट है। हमारी पार्टी के साथ गठबंधन है। हमारे सभी गठबंधन 2014 से पहले के हैं और बरकरार हैं, चाहे वो एनसीपी हो या डीएमके। हमने दो और को जोड़ा है। इसमें कर्नाटक में जेडीएस और पश्चिम बंगाल में सीपीएम है।'

तो इसलिए राहुल का नाम नहीं घोषित हुआ

तो इसलिए राहुल का नाम नहीं घोषित हुआ

कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) का सबसे बड़ा कबूलनामा कांग्रेस की ओर से राहुल की पीएम उम्मीदवारी नहीं घोषित किए जाने पर है। उन्होंने स्वीकार किया है कि अगर कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलने के आसार होते तो राहुल गांधी (Rahul Gandhi)को पीएम उम्मीदवार घोषित करने में कोई हिचकिचाहट नहीं होती। उन्होंने माना, 'हम जानते हैं कि हमें बहुमत नहीं मिलेगा। हम जानते हैं कि हमें 272 (सीटें) नहीं हासिल होंगी, हम यह भी जानते हैं कि भाजपा को भी 160 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी।' जब उनसे कहा गया कि वो बहुत बड़ा बयान दे रहे हैं, तो उन्होंने जवाब दिया, 'क्यों नहीं, बिल्कुल, हमें (बहुमत) नहीं मिलेगा। कोई संभावना नहीं है।' बार-बार पूछे जाने पर कि कांग्रेस को बहुमत नहीं मिलेगा? इस पर उन्होंने कहा, 'हमें अपने दम पर 272 सीटें नहीं मिलेंगी। बहुमत मिलने की बात कहना मेरे लिए मूर्खता होगी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+