#UnnaoCase: उन्नाव पीड़िता को लेकर प्रियंका गांधी ने किया ये ट्वीट, कांग्रेस नेता के निशाने पर क्यों है यूपी सरकार?

नई दिल्ली। कांग्रेस की दिग्गज नेता और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बलात्कार पीड़िता को जिंदा जलाए जाने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरा है। गुरुवार को प्रियंका गांधी ने इस मामले को लेकर ट्वीट किया और प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े किए। प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ देश के गृह मंत्री अमित शाह को निशाने पर लिया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'कल देश के गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने साफ-साफ झूठ बोला कि राज्य की कानून व्यवस्था दुरुस्त हो चुकी है। हर रोज ऐसी घटनाओं को देखकर मन में रोष होता है। भाजपा नेताओं को भी अब फर्जी प्रचार से बाहर निकलना चाहिए।' ये कोई पहली बार नहीं है जब प्रियंका गांधी ने प्रदेश की बीजेपी सरकार को निशाने पर लिया है। चाहे ट्विटर के जरिए हो या फिर बयानों के जरिए प्रियंका गांधी लगातार योगी सरकार पर हमलावर नजर आ रही हैं।

योगी सरकार पर लगातार हमलावर हैं प्रियंका गांधी

योगी सरकार पर लगातार हमलावर हैं प्रियंका गांधी

भले ही उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं हो, बावजूद इसके उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा अपनी पार्टी को मजबूती देने की कवायद में जुटी हुई हैं। उनकी पूरी कोशिश है कि कांग्रेस के संगठन को प्रदेश में एक बार फिर मजबूती से खड़ा किया जा सके। यही वजह है कि प्रियंका गांधी लगातार यूपी में सक्रिय हैं और प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों का दौरा कर रही हैं। इतना ही नहीं प्रियंका गांधी प्रदेश सरकार के फैसलों को लेकर अपनी बात भी रखती हैं। वो ट्विटर पर भी काफी सक्रिय हैं और लगातार अपने ट्वीट से प्रदेश सरकार को अलग-अलग मुद्दों पर घेरती दिखाई देती हैं।

उन्नाव मामले पर योगी सरकार को घेरा

चाहे कानून व्यवस्था का मुद्दा हो या फिर स्वास्थ्य-शिक्षा समेत आम लोगों से जुड़े मामले, किसी भी मुद्दे पर प्रियंका गांधी प्रदेश की योगी सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। गुरुवार को जहां उन्होंने उन्नाव रेप पीड़िता को जिंदा जलाने की घटना को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट में कहा, 'उन्नाव पीड़िता के स्वास्थ्य समाचार से मन आहत है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पीड़िता जल्द स्वस्थ हो। कल भाजपा सरकार का बयान था यूपी में सब ठीक है। आज एक बयान और आया। लेकिन क़ानून व्यवस्था के बारे में झूठी बयानबाज़ी व झूठा प्रचार करने की ज़िम्मेदारी CM और उप्र सरकार की ही है।'

04 दिसंबर को प्रियंका ने किया ये ट्वीट

04 दिसंबर को प्रियंका ने किया ये ट्वीट

इससे एक दिन पहले उन्होंने उन्नाव मामले को लेकर ही एक और ट्वीट किया था। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा- 'उन्नाव मामले में सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया था कि 45 दिन में ट्रायल पूरा किया जाए। 80 दिन बीत चुके हैं। अभी तक ट्रायल पूरा नहीं हुआ। महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में यूपी सबसे ऊपर है। अपराधियों के खिलाफ मामले ही नहीं दर्ज होते। और अगर मामला रसूख वाले भाजपा विधायक का है तो पहले FIR में देरी होती है, फिर गिरफ़्तारी में और अब ट्रायल लटका पड़ा है।'

3 दिसंबर को नवोदय विद्यालय में छात्रा से रेप के मुद्दे पर किया ट्वीट

3 दिसंबर को नवोदय विद्यालय में छात्रा से रेप के मुद्दे पर किया ट्वीट

3 दिसंबर को प्रियंका गांधी ने मैनपुरी में नवोदय विद्यालय की छात्रा से दुष्कर्म मामले को लेकर ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा- 'महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में यूपी सबसे ऊपर क्यों है इसका अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 16 सितम्बर को मैनपुरी नवोदय विद्यालय की छात्रा का शव छात्रावास में मिला था। छात्रा का परिवार बार-बार प्रशासन से गुहार लगाता रहा कि सच्चाई सामने लाइए। लेकिन कुछ नहीं हुआ। उस छात्रा के साथ दुष्कर्म हुआ था। लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार का प्रशासन इतने दिन तक मामले को टरकाते रहा। ये हम सबके नज़रों के सामने आयी ऐसी चौथी घटना है। शर्मनाक।'

यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

कानून-व्यवस्था और महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों के साथ-साथ प्रियंका गांधी ने स्वास्थ्य व्यवस्था के मुद्दे पर भी योगी सरकार पर निशाना साध चुकी हैं। 29 नवंबर को इस संबंध में प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'उत्तर प्रदेश की चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था की रोजाना तस्वीरें आती हैं। हाल आप खुद ही देख लीजिए। प्राथमिक स्तर पर ही 2277 डाक्टरों की कमी है। लगभग 950 केंद्र बिना पानी या बिना बिजली या बिना सुलभ सड़कों के चल रहे हैं। क्या भाजपा सरकार ने कभी इस पर ध्यान दिया है?'

27 नवंबर को मिड-डे मील योजना में भ्रष्टाचार पर योगी सरकार को घेरा

27 नवंबर को मिड-डे मील योजना में भ्रष्टाचार पर योगी सरकार को घेरा

वहीं 27 नवंबर को प्रियंका गांधी ने बच्चों के मिड-डे मील में हो रहे भ्रष्टाचार के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को घेरा। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, 'MHRD की रिपोर्ट कह रही है कि मिड-डे मील में भ्रष्टाचार के मामले में यूपी नम्बर 1 पर है। उप्र में सरकार के मुखिया रोज ढोल पीटते हैं कि ये ऐक्शन हुआ-वो ऐक्शन हुआ। लेकिन असल में केवल दिखावा हो रहा है। सारा भ्रष्टाचार भाजपा सरकार की नाक के नीचे हो रहा है।' कुल मिलाकर प्रियंका गांधी पिछले एक हफ्ते के ट्वीट को देखें तो उनका सीधा वार योगी आदित्यनाथ सरकार पर ही है। यही नहीं प्रियंका गांधी के ट्वीट का ही असर है कुछ मामलों में सरकार को सख्ती भी दिखानी पड़ी है।

राहुल नहीं प्रियंका की रणनीति का हाल के उपचुनाव में दिखा असर

राहुल नहीं प्रियंका की रणनीति का हाल के उपचुनाव में दिखा असर

फिलहाल प्रियंका गांधी जिस तरह से उत्तर प्रदेश में बेहद मुस्तैदी से सक्रियता दिखा रही हैं। इसी का असर है कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश में धीरे-धीरे एक बार फिर मजबूत होती नजर आ रही है। इस बात का खुलासा हाल ही में यूपी की 11 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों में देखने को मिला। भले ही पार्टी उपचुनाव में अपना खाता नहीं खोल सकी हो, लेकिन पार्टी अपने प्रदर्शन से खासा उत्साहित जरूर है। इसका कारण ये है कि पार्टी के वोट प्रतिशत में करीब दोगुना की बढ़ोतरी हुई है। यही नहीं प्रदेश की दो सीटों गंगोह और गोविन्द नगर विधानसभा में पार्टी दूसरे नंबर पर रही है। पार्टी के लिए राहत की बात यह भी है कि जैदपुर सुरक्षित सीट समेत आधा दर्जन सीटों पर कांग्रेस बहुजन समाज पार्टी से आगे रही।

प्रियंका गांधी के दांव से यूपी में मजबूत हो रही कांग्रेस

प्रियंका गांधी के दांव से यूपी में मजबूत हो रही कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस के नेताओं की मानें तो यूपी उपचुनाव में पार्टी के इस प्रदर्शन में राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी की सक्रियता सबसे अहम है। उन्होंने ये भी कहा कि इससे पहले शायद ही कोई यूपी प्रभारी ने प्रदेश में इतना समय दिया हो। अभी तक ज्यादातर प्रभारी महासचिव कभी-कभार ही प्रदेश के दौरे पर आते थे, वो भी फ्लाइंग विजिट पर। चाहे संगठन को मजबूती देने का मामला हो या फिर संघर्ष कर मजबूत विपक्षी दल की भूमिका के निर्वहन का मुद्दा, प्रियंका गांधी पूरा समय प्रदेश में दे रही हैं। यही वजह है कि लंबे समय से प्रदेश में चौथे नंबर पर आने वाली कांग्रेस के लिए पिछले उपचुनाव में काफी संतोषजनक प्रदर्शन किया और बहुजन समाज पार्टी को भी कई सीटों पर पीछे छोड़ने में कामयाब रही।

इसे भी पढ़ें:- SPG हटने के बाद प्रियंका गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक, बिना जांच घर में घुस आए 5 लोग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+