SPG हटने के बाद प्रियंका गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक, बिना जांच घर में घुस आए 5 लोग

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, सेंट्रल दिल्ली के बेहद सुरक्षित माने जाने वाले लोधी एस्टेट स्थित प्रियंका गांधी के घर में कुछ लोग बिना किसी सुरक्षा जांच के घुस गए। पूरा मामला करीब एक हफ्ते पहले का है। फिलहाल इस गंभीर मामले के सामने आने पर सरकार की ओर से भी प्रतिक्रिया आई है। गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि मुझे अभी इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, हालांकि मैं अधिकारियों से इस बारे में बात करूंगा।

Recommended Video

    Priyanka Gandhi's security lapse, people enter her house to take selfie | वनइंडिया हिंदी
    प्रियंका गांधी का आवास में घुस गए 5 लोग

    प्रियंका गांधी का आवास में घुस गए 5 लोग

    जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा में हुई चूक का पूरा मामला 25 नवंबर का है, जब एक गाड़ी में सवार करीब पांच लोग अचानक ही प्रियंका गांधी के लोधी एस्टेट स्थित आवास पर पहुंच गए। सूत्रों के मुताबिक, ये सभी लोग खुद को पार्टी का कार्यकता बता रहे थे। उन्होंने सुरक्षा जांच से बचते हुए न केवल आवास में घुस गए बल्कि बगीचे के पास स्थित बरामदे तक भी पहुंच गए। उनकी ओर से बताया गया कि वो कांग्रेस नेता के साथ फोटो खिंचवाना चाहते थे, सेल्फी लेना चाहते थे।

    SPG हटने के बाद सीआरपीएफ की सुरक्षा जांच पर उठे सवाल

    वहीं इस मामले के सामने आने पर प्रियंका गांधी ने आश्चर्य जताया। इस मामले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के कार्यालय की ओर से बताया गया कि किसी ने भी कांग्रेस नेता से मिलने का समय नहीं लिया था, फिर अचानक इस तरह बिना किसी सूचना के लोगों को आवास तक पहुंचना बेहद चौंकाने वाला था। इसी के साथ सीआरपीएफ पर लापरवाही से काम करने का आरोप भी लगा है। सुरक्षा में हुई चूक के इस मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें जांच चल रही है।

    केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने इस पर क्या कहा

    फिलहाल इस मामले के सामने आने के बाद केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी. किशन रेड्डी का बयान आया है। उन्होंने कहा कि मुझे अभी तक इसकी ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। मैं लोकसभा से आ रहा हूं। मैं इस मामले में अधिकारियों से बातचीत करूंगा।

    पिछले महीने ही हटी प्रियंका गांधी की एसपीजी सुरक्षा

    पिछले महीने ही हटी प्रियंका गांधी की एसपीजी सुरक्षा

    बता दें कि नवंबर महीने में ही गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा हटाकर उन्हें अब जेड-प्लस सुरक्षा प्रदान की गई है। इस सुरक्षा में सीआरपीएफ के जवान शामिल होते हैं। बता दें कि करीब 28 साल बाद सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से एसपीजी सुरक्षा वापस ली गयी।

    इसे भी पढ़ें:- संसद में हैदराबाद मामले की गूंज: राजनाथ बोले- आरोपियों को मिले कड़ी सजा, और सख्त कानून बनाने को तैयार

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+