क्यों हुई क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और सपना गिल के बीच लड़ाई, मुंबई में रात को रेस्टोरेंट के बाहर क्या-क्या हुआ?
Prithvi Shaw and Sapna Gill fight: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ उस समय विवादों में आ गए, जब ये दावा किया गया कि उनका दो लोगों के साथ मुंबई में एक रेस्टोरेंट के बाहर झगड़ा हो गया था।

Prithvi Shaw and Sapna Gill fight: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ का एक महिला के साथ लड़ाई करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। पृथ्वी शॉ इन दिनों मुंबई के सांताक्रूज स्थित एक रेस्टोरेंट में फीमेल फैन के साथ सेल्फी लेने की मांग को लेकर विवादों में हैं। सेल्फी लेने वाला ये विवाद इतना बढ़ गया कि पृथ्वी शॉ के दोस्त आशीष यादव ने 8 लोगों के ऊपर एफआईआर दर्ज कराई जिसमें सना उर्फ सपना गिल का भी नाम है। एफआईआर के बाद सपना की गिरफ्तारी हो चुकी है।

आखिर क्यों हुई पृथ्वी शॉ और सपना गिल के बीच लड़ाई?
पृथ्वी शॉ 15 फरवरी की रात अपने कुछ दोस्तों के साथ मुंबई के सांताक्रूज स्थित एक रेस्टोरेंट में रात को डिनर पर गए थे। इसी रेस्टोरेंट में सपना गिल अपने दोस्त शोभित ठाकुर से साथ मौजूद थी। सपना और शोभित ने पृथ्वी शॉ को देखते ही सेल्फी मांगी। जिसके बाद पृथ्वी ने उन्हे सेल्फी दे दी। लेकिन सेल्फी लेने के बाद भी सपना और शोभित लगातार पृथ्वी की फोटोज और वीडियो ले रहे थे।

पृथ्वी ने रेस्टोरेंट से निकलवाया बाहर
सपना और शोभित की हरकतों से तंग आकर पृथ्वी शॉ ने रेस्टोरेंट के मैनेजर से कहकर उन दोनों को वहां से बाहर निकलवा दिया। लेकिन मामला यहीं नहीं थमा। रेस्टोरेंट से बाहर निकलने के बाद सपना और शोभित रेस्टोरेंट के बाहर पृथ्वी और उसके दोस्तों का निकलने का इंतजार करने लगे।

पृथ्वी शॉ के बाहर निकलते ही शुरू हुआ हंगामा
पृथ्वी शॉ के रेस्टोरेंट से बाहर निकलते ही हंगामा शुरू हो गया। सपना और शोभित और उसके अन्य दोस्तों ने मिलकर पृथ्वी शॉ के दोस्त आशीष यादव की कार का शीशा तोड़ दिया। वो लोग हाथापाई पर उतर आए। इसी हाथापाई का वीडियो वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में पृथ्वी शॉ और सपना गिल को एक-दूसरे के साथ लड़ते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में सपना कहती हैं, पृथ्वी और उनके दोस्तों ने उनके साथ मारपीट की है। सपना के वकील का भी कहना है कि उनके साथ बदसलूकी हुई है।

क्या कहना कै पृथ्वी शॉ के दोस्त का?
बता दें पृथ्वी शॉ के दोस्त ने आशीष यादव ने पूरे मामले पर कहा है कि सपना और उनके दोस्तों कार का शीशा तोड़ा और मामले को रफा दफा करने के 50 हजार रुपये मांगे। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ने पृथ्वी के दोस्त की कार के आगे और पीछे के दोनों शीशे तोड़ दिए। शिकायत के अनुसार, समूह ने कथित तौर पर पृथ्वी और उसके दोस्तों के खिलाफ झूठे आरोप लगाने की धमकी दी, और 50,000 रुपये मांगे।












Click it and Unblock the Notifications