आखिर क्यों राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान को शपथ ग्रहण में टोका?
जानिए आखिर क्यों धर्मेंद्र प्रधान को राष्ट्रपति ने शपथ लेने से रोका, शपथ सही से नहीं लेने की वजह से राष्ट्रपति ने दोबारा लेने को कहा था
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज कैबिनेट विस्तार हो रहा है और तमाम मंत्रियों ने राष्ट्रपति भवन में पद और गोपनीयता की शपथ ली। लेकिन इस दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को मोदी के मंत्री को उस वक्त शपथ ग्रहण के दौरान रोकना पड़ा जब वह एक शब्द को सही से नहीं बोल सके। जिसके बाद कैबिनेट मंत्री की शपथ ले रहे धर्मेंद्र प्रधान को राष्ट्रपति ने शपथ ग्रहण के दौरान बीच में हो रोक दिया था।
धर्मेंद्र प्रधान जिस वक्त शपथ ले रहे थे उस वक्त वह संसूचित शब्द का वह सही से उच्चारण नहीं कर सके, उन्होंने संसूचित की जगह सूचित बोल दिया, जिसके बाद राष्ट्रपति ने उन्हें टोकते हुए दोबारा इस शब्द को बोलने के लिए कहा। आपको बता दें कि इससे पहले भी रामनाथ कोविंद शपथ ग्रहण के दौरान नेताओं को गलत उच्चारण के चलते टोक चुके हैं। इससे पहले जब रामनाथ कोविंद बिहार के राज्यपाल थे तो उन्होंने लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप को भी शपथ ग्रहण समारोह में रोक दिया था। दरअसल तेज प्रताप यादव ने भी गलत शपथ ली थी, जिसके बाद रामनाथ कोविंद ने उन्हें दोबारा शपथ लेने को कहा था।
इसे भी पढ़ें- मंत्री बनने के ऑफर को धूमल ने क्यों ठुकराया, नड्डा को झटका!
आपको बता दें कि धर्मेंद्र प्रधान मौजूदा समय में पेट्रोलियम राज्य मंत्री हैं, लेकिन अब उनके कद में वृद्धि की गई है, उन्हें राज्यमंत्री की बजाए कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ है कि उन्हें किस मंत्रालय का कार्यभार सौंपा जाएगा। धर्मेंद्र प्रधान के अलावा भी कुल 9 मंत्रियों ने शपथ ली है, इन सभी मंत्रियों को मंत्रालय का आवंटन बाद में किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications