BJP सांसदों की कार्यशाला में पीछे की सीट पर बैठे PM मोदी, उठने लगे सवाल, तस्वीरें वायरल

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने अपने सांसदों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया था। बीजेपी सांसदों की कार्यशाला में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल हुए, लेकिन इस कार्यशाला की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देखकर लोग एक बार फिर से पीएम मोदी की तारीफ कर रहे हैं। संसद भवन में बीजेपी सांसदों के लिए आयोजित की गई कार्यशाला में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल हुए, लेकिन इस बार वो पहली कतार या अलग से दी गई किसी कुर्सी में नहीं बल्कि पीछे की सीट पर बैठे थे।

 सांसदों के साथ पीछे की कतार में बैठे पीएम मोदी

सांसदों के साथ पीछे की कतार में बैठे पीएम मोदी

भाजपा सांसदों की कार्यशाला में पीएम मोदी सांसदों की कतार में पीछे की सीट पर बैठे दिखे। सामान्य तौर पर प्रधानमंत्री के लिए अलग से कुर्सी होती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं दिखा। भाजपा सांसदों के लिए आयोजित कार्यशाल 'दिशा-दर्शन' शिविर में पीएम मोदी सांसदों के साथ पीछे वाली लाइन में बैठे दिखाई दिए। पीएम मोदी से आगे वाली कतार में सांसद मनोज तिवारी और कई अन्य सांसद बैठे दिखे। वहीं पीछे वाली सीटों पर महिला सांसद बैठी दिखीं।

 आखिर क्यों पीछे की सीट पर बैठे पीएम मोदी

आखिर क्यों पीछे की सीट पर बैठे पीएम मोदी

कार्यशाला में पीछे की सीट पर बैठे पीएम मोदी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अधिकांश बैठकों में अलग कुर्सी पर बैठने वाले पीएम मोदी आज सांसदों के पीछे की सीट पर बैठे थे, जिसे लेकर लोगों के मन में भी सवाल उठने लगे। दरअसल पीएम मोदी वहां प्रधानमंत्री के तौर पर नहीं बल्कि वाराणसी के सासंद के तौर पर पहुंचे थे और इसी वजह से वो अलग कुर्सी के बजाए वहां सांसदों के साथ पीछे की सीट पर जाकरबैठे।

 एक बार फिर से पीएम की तारीफ

एक बार फिर से पीएम की तारीफ

प्रधानमंत्री मोदी के इस कदम की लोग तारीफ कर रहे हैं। सिर्फ उनके सांसद ही नहीं बल्कि लोग भी पीएम मोदी की इस तस्वीर को देखकर खूब तारीफ कर रहे हैं। दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी और स्मृति ईरानी ने भी पीएम मोदी की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया। वहीं इस कार्यशाला में पीएम मोदी ने सांसदों को गुरुमंत्र दिया और कहा कि कड़ी मेहनत करने के लिए कहा और कार्यकर्ताओं से अपना संपर्क बनाए रखें, उनसे रिश्ते बनाएं। सिर्फ चुनाव ही नहीं बल्कि उसके बाद भी पूरे कार्यकाल के दौरान उनकी बात सुनें। पीएम मोदी ने कहा कि सांसदों को अपने संसदीय क्षेत्र का खास ध्यान देने की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+