Golgappa: लोग क्यों हैं गोलगप्पे के दीवाने, जापान के PM भी खुद को नहीं रोक सके, जानें इसके 11 नाम और इतिहास
गोलगप्पा का स्वाद बहुत ही अच्छा होता है। लोग इसे जी भरके लुत्फ उठाते हैं। इसका काफी पुराना इतिहास है। महाभारत के समय से इसका उल्लेख है।

Golgappa: भारत के शानदार और मशहूर स्ट्रीट फूड गोलगप्पे काफी प्रचलित है। गोलगप्पा देश के सबसे फेमस स्ट्रीट फूड में शामिल है। काफी लोग इसके दीवाने हैं। लोग खूब जी भर के गोलगप्पे का लुत्फ उठाते हैं। गोलगप्पा का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। गोलगप्पे की लोकप्रियता इसी से लगाया जा सकता है कि भारत दौरे पर आए जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने भी गोलगप्पे के मजे लेने से रोक नहीं पाए। उन्होंने पीएम मोदी के साथ इस स्ट्रीट फूड का जमकर लुत्फ उठाए। उनके गोलगप्पे खाने के वीडियो पीएम मोदी के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। जो काफी वायरल हो गया है।
क्यों है इतना फेमस गोलगप्पा
गोलगप्पा इतना फेमस इसलिए है कि यह आसानी से कहीं भी राह चलते मिल जाते है। शायद ही कोई ऐसा शहर हो जहां गोलगप्पा न मिलता हो। इसके लिए ज्यादा जेबें भी ढीली नहीं करनी पड़ती है। खास बात यह है कि यह स्वास्थ्य के लिहाज से नुकसान भी नहीं करता है। इसका पानी काफी फायदेमंद होता है। यह स्ट्रीटफूड तेल मसाले से दूर रहता है। इसलिए लोगों को काफी पसंद आता है।
गोलगप्पे के हैं 11 नाम
आपको जानकर आश्चर्य होगा कि गोलगप्पे के 11 नाम हैं। अलग-अलग जगहों पर इसे अलग-अलग नाम से जाना जाता है। दिल्ली में रहते हैं तो इसे गोलगप्पे के नाम से नाम जान सकते हैं। वहीं यूपी के अवध से हैं तो पानी के बताशे नाम से जान सकते हैं। महाराष्ट्र में पानी पूरी के नाम से जानते हैं। बंगाल में हैं तो पुचका के नाम से। ऐसे ही अलग-अलग शहरों में अलग-अलग नाम से जानते हैं। ये हैं गोलगप्पे के नाम...गोलगप्पा, पानी पूरी, पुचका, पकौड़ी, पानी के बताशे, पताशी, गुपचुप, फुल्की, टिक्की, पड़ाका और वाटर बॉल्स
गोलगप्पे का इतिहास
गोलगप्पे का इतिहास महाभारत के समय से दिखाया गया है। पौराणिक कथाओं के मुताबिक, द्रौपदी ने पहली बार पांडवों के लिए गोलगप्पे बनाए थे। पांडव से शादी के बाद कुंती ने द्रौपदी को काम परखने के लिए टेस्ट लिया था। उन्होंने कहा कि घर में कुछ आटे हैं और सब्जी है। इसमें पांडवों का पेट भरना है। क्योंकि उस वक्ति पांडव वनवास में थे और मांगकर खाते थे। उन्होंने अपना तरकीब निकालते हुए गोलगप्पे बनाई और पांडवों को खिलाई। इससे सभी पांडवों का पेट आसानी से भर गया। इसे देखकर मां कुंती बहुत खुश हुई थीं।
यह भी पढ़ें- जब जापान के पीएम फुमियो किशिदा के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने खाया गोलगप्पा, Video












Click it and Unblock the Notifications