खास बुकिंग पर भक्‍तों की गोद में बैठ जाती हैं राधे मां, देती हैं KISS

Recommended Video

    Radhe Maa ख़ास Booking पर बैठती है भक्तों की गोद में, देती है KISS

    नई दिल्‍ली। खुद को दुर्गा मां का अवतार बताने वाली विवादित राधे मां पर FIR दर्ज करने की मांग संबंधी अदालत की अवमानना याचिका पर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने कपूरथला के एसएसपी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। एफआईआर दर्ज करने की मांग राधे मां के पूर्व भक्‍त रहे मनमोहन गुप्‍ता ने की थी।

    खास बुकिंग पर भक्‍तों की गोद में बैठ जाती हैं राधे मां, देती हैं KISS


    मनमोहन गुप्‍ता मुंबई के फेमस एमएम मिठाईवाला के मालिक हैं और उन्‍हीं के म‍कान के उपरी हिस्‍से में राधे मां रहती थीं। एक न्‍यूज चैनल को दिए इंटरव्‍यू के दौरान मनमोहन गुप्‍ता ने राधे मां पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया था कि राधे मां जिस चौकी में जाती हैं और भक्‍तों को दर्शन देती हैं उसका रेट फिक्‍स रहता है।

    ज्‍यादा पैसा देने पर भक्‍तों के गोद में बैठ जाती हैं राधे मां, देती हैं KISS

    मनमोहन गुप्‍ता ने बताया था कि जो भी भक्‍त राधे मां की चौकी का कार्यक्रम रखता है उसे पहले हर रेट कार्ड थमा दिया जाता है। उसे अपनी हैसियत के हिसाब से राधे मां की फरमाइश पूरी करनी पड़ती है। सबसे बड़ी चौकी का आयोजन करने वाले भक्तों को राधे मां का किस, उनको हग करने और गोद में लेने का खास मौका दिया जाता है।

    भक्त की आर्थिक हालत के हिसाब से चौकी का रेट थोड़ा कम या ज्यादा हो सकता है। चौकी के आयोजन की सारी डीलिंग राधे मां के एजेंट टल्ली बाबा करते हैं।

    वकील फाल्‍गुनी ब्रह्मभट्ट ने भी लगाया था गंभीर आरोप

    वकील फाल्गुनी ब्रह्मभट्ट ने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा था कि राधे मां भवन में होने वाले कार्यक्रमों में अश्लीलता परोसी जा रही है। फाल्गुनी ब्रह्मभट्ट ने बताया कि राधे मां के कुछ फॉलोवर्स ने उनसे इस संबंध में कहा था जिसके बाद वो खुद सच्चाई जानने के लिए राधे मां के भवन गईं थी।

    उन्होंने एबीपी न्यूज को बताया था कि राधे मां कोई धर्मगुरु नहीं बल्कि लोगों को रिझाने का काम करती हैं। फाल्गुनी ने बताया कि राधे मां अपने भवन में लोगों को किस करती हैं और जवान लड़कों के गोद में बैठती हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+