Budget 2020: LIC में हिस्सेदारी क्यों बेच रही है मोदी सरकार, पीयूष गोयल ने ये बताया
नई दिल्ली- केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जीवन बीमा निगम की कुछ हिस्सेदारी जनता के पास जाने से इसमें पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी। उन्होंने आम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया जताते हुए ये दावा किया है। इस बीच गोयल ने साल 2020-2021 के लिए पेश बजट को संतुलित बताया है और कहा है कि इसकी बदौलत भारत ने एक दशक आगे के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन्होंने कहा कि यह बजट भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यस्था की ओर ले जाने वाला है।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को पेश किए गए केंद्रीय बजट जमकर सराहना की है। गोयल ने कहा है कि, 'यह संतुलित बजट है, जो भारत को हमसे एक दशक आगे और 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था के लिए तैयार करेगा। यह सामाजिक और आर्थिक विकास दोनों सुनिश्चित करने के लिए एवं भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाए रखने के लिए एक विशाल कैनवास को शामिल करता है। '
पीयूष गोयल ने आम बजट में जीवन बीमा निगम में विनिवेश और इसके लिए आईपीओ लाए जाने के प्रस्ताव पर भी बात की है और बताया है कि इससे क्या फायदा मिलने वाला है। गोयल के मुताबिक, 'अगर जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की एक छोटी सी हिस्सेदारी जनता के पास पहुंचती है तो इसके कारण पारदर्शिता और जवाबदेगी बढ़ेगी, आखिर में यह जनता की ही संपत्ति है, मैं नहीं समझता हूं कि अगर इसकी छोटी सी हिस्सेदारी जनता के पास रहे तो इससे कोई नुकसान है।'
गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में एलआईसी में सरकारी हिस्सेदारी आईपीओ के जरिए बेचने का ऐलान किया है। फिलहाल, इसमें सरकार की हिस्सेदारी 100 फीसदी है।
वहीं बजट के बाद स्टॉक मार्केट के नकारात्मक रवैये पर गोयल ने कहा है कि कुछ खास सेक्टर में टैक्स में इजाफे से गिरावट देखी जा रही है, जैसे कि सिगरेट, इसके चलते आईटीसी का शेयर थोड़ा कमजोर हुआ है। उन्होंने बताया कि शेयर बाजार में गिरावट की वजह ये है कि छूट को लेकर अभी स्पष्टता नहीं है, इसलिए कुछ बैंक, बीमा कंपनियों के शेयर कमजोर हुए हैं। उन्होंने कहा है कि पूरा बजट ठीक से देखने के बाद बाजार से अच्छी प्रतिक्रिया देखने को मिलेगी और यह देखने को मिलेगा कि घरेलू उद्योगों के लिए यह कितना उत्साहित करने वाला है।
-
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश












Click it and Unblock the Notifications