पटना वाले खान सर की कैसे हुई ये हालत? अस्पताल में क्यों होना पड़ा भर्ती? अब कैसी है उनकी हालत?
Khan Sir Admitted To Hospital: बिहार के लोकप्रिय शिक्षक और यूट्यूब खान सर सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड कर रहे हैं। इसी बीच उनकी अस्पताल में एडमिट होने की तस्वीर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन के विरोध प्रदर्शन में छात्रों के साथ शामिल होने के बाद खान सर की तबीयत बिगड़ी थी। फिलहाल उनकी तबीयत ठीक है। उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।
खान सर को शनिवार को तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खान सर फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी हालत में सुधार हुआ है और वह स्थिर हैं। अस्पताल में भर्ती खान सर की कुछ तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई है।

आखिर खान सर को क्या हुआ था? कैसे हुई अचानक तबीयत खराब?
रिपोर्ट के मुताबिक खान सर ने बताया है कि डिहाइड्रेशन और थकान के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। उन्होंने छात्रों से अपील की है कि वे उनके स्वास्थ्य के बारे में सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों से बचें।
खान सर को डिहाइड्रेशन और फीवर के बाद प्रभात मेमोरियल अस्पताल में भर्ती एडमिट कराया गया था। खांसी की वजह से खान सर को नेबुलाइजर दिया गया है।
खान सर को स्पेशल केयर यूनिट में रखा गया है। उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट दिया जा रहा है और ग्लूकोज भी चढ़ाया जा रहा है। उन्हें कुछ टेस्ट के बाद आज डिस्चार्ज किया जा सकता है। डॉक्टर ने बताया कि शरीर में पानी की कमी की वजह से उन्हें स्लाइन चढ़ानी पड़ रही है।
सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में भी खान सर को मुंह में नेबुलाइजर और हाथ में ड्रिप के साथ अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए देखा जा सकता है।
खान सर पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बीपीएससी उम्मीदवारों पर कथित तौर पर लाठीचार्ज किए जाने के बाद छात्रों के साथ विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे। कथित तौर पर, उन्हें पटना में विरोध स्थल से कुछ प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ हिरासत में लिया गया था और बाद में देर रात रिहा कर दिया गया था। हालांकि पुलिस ने भी गिरफ्तारी की खबरों का खंडन किया था। पुलिस ने खान सर की कोचिंग संस्थान खान ग्लोबल स्टडीज पर गिरफ्तार किए जाने को लेकर एफआईआर भी दर्ज करवाया है।












Click it and Unblock the Notifications