कपिल शर्मा ने खुद ही बताया-क्यों पड़ी व्हीलचेयर की जरूरत?
मुंबई: कॉमेडी किंग कहे जाने वाले कपिल शर्मा की सोमवार को कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिसमें वो व्हीलचेयर पर बैठे नजर आए थे। कपिल एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे। कपिल की तस्वीरें वायरल होने के बाद उनके फैंस बहुत ज्यादा परेशान हो गए थे कि आखिर कपिल को क्या हुआ, तो दोस्तों चिंता करने की कोई बात नहीं है क्योंकि आपके चहेते सितारे ने खुद ही व्हीलचेयर का राज खोल दिया है। बता दें कि कपिल शर्मा ने स्पॉटबॉय से बातचीत में बताया है कि उन्हें व्हीलचेयर की जरूरत क्यों पड़ी?
Recommended Video

कपिल शर्मा को हुई बैक इंजरी
कपिल ने कहा कि जिम में कसरत करते हुए उन्हें बैक इंजरी हुई है, जिसकी वजह से उन्हें थोड़ा दर्द था और इसी वजह से वो व्हीलचेयर पर बैठे थे, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। आप सभी के प्यार के लिए शुक्रिया।

मीडिया पर भड़के थे कपिल
हालांकि इससे पहले कपिल का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो फोटोग्राफरों को दूर हटने के लिए कहते हैं, और जब वो पीछे नहीं हटते हैं तो वो उन्हें डांटते हुए गाली देते हुए नजर आ रहे थे, जिस पर कपिल की आलोचना भी हुई थी और लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया था।

1 फरवरी को कपिल फिर से बने हैं पापा
गौरतलब है कि कॉमेडी किंग कपिल शर्मा 1 फरवरी 2021 को दूसरी बार पापा बने हैं।कपिल ने ये जानकारी खुद ट्विटर पर दी थी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था कि 'नमस्कार, आज सुबह हमें भगवान के आशीर्वाद के रुप में एक बेटा मिला है, ईश्वर की कृपा से बच्चा और मां दोनों स्वस्थ हैं, आपके प्यार और दुआओं के लिए सभी का शुक्रिया,गिन्नी और कपिल।' ।

'द कपिल शर्मा' शो ऑफ एयर
बता दें कि कपिल शर्मा ने ट्विटर पर अपने लंबे ब्रेक की घोषणा की थी। जिसके कारण उनका 'द कपिल शर्मा' शो ऑफ एयर हो गया है। दरअसल कपिल ने बताया था कि वो अपना वक्त अब फैमिली को देना चाहते हैं क्योंकि उनकी पत्नी दोबारा से मां बनने वाली हैं इसलिए उन्होंने एक शार्ट ब्रेक लेने की बात सोची है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक जून में कपिल का शो फिर से सोनी पर वापसी करेगा।












Click it and Unblock the Notifications