बेंगलुरू: दिन में निकल रही कड़क धूप, शाम होते ही क्‍यों हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ?

बेंगलुरू: दिन में निकल रही कड़क धूप, शाम होते ही क्‍यों हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ?

बेंगलुरू, 05 सितंबर: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में रविवार और सोमवार को हुई तेज बारिश के बाद बेंगलुरू रिहायशी इलाकें और सड़के जलमग्न हो गई। तेज बारिश के कारण शहर में आई बाढ़ के कारण जनजीवन ठप हो गया है। रविवार को रात भर और सोमवार को शाम होते ही मूसलाधार बारिश के बाद शहर के कई इलाके लबालब पानी में डूब गए।

दिन में कड़क धूप शाम होते ही झमाझम बारिश

दिन में कड़क धूप शाम होते ही झमाझम बारिश

आपको जानकर हैरानी होगी कि रविवार को रात भर हुई रिकार्ड तोड़ बारिश के बाद सोमवार को सुबह मौसम खुल गया और दिन भर खिली हुई धूप निकली वहीं शाम होते ही दोबारा मूसलाधार बारिश शुरू हो गई और घंटों तक होती रही। जिसमे बाद शहर के कई इलाकों में पानी भर गया और लोगों को आफिस से घर लौटते समय घंटों जाम का सामना करना पड़ा।

आईएमडी के अनुसार मंगलवार को होगी तेज बारिश

आईएमडी के अनुसार मंगलवार को होगी तेज बारिश

वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को भी राज्य में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिनों के दौरान तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में गरज और बिजली गिरने के साथ अलग-अलग क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने कहा मंगलवार को शहर में भारी बारिश होने की संभावना है जो अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकती है।

 बेंगलुरु शहर में सोमवार रात 13 सेंटीमीटर बारिश हुई

बेंगलुरु शहर में सोमवार रात 13 सेंटीमीटर बारिश हुई

बता दें बेंगलुरु शहर में सोमवार रात 13 सेंटीमीटर बारिश हुई, जो राज्य में सबसे ज्यादा है, जिसने नागरिक सुविधाओं को प्रभावित किया। दक्षि कर्नाटक के 16 जिलों में मॉनसून गतिविधि बहुत तेज हो गई हालांकि यह राज्य के तटीय क्षेत्रों में तुलनात्मक रूप से यहां बारिश कमजोर रही।

बेंगलुरू में क्‍यों हो रही तेज बारिश

बेंगलुरू में क्‍यों हो रही तेज बारिश

आईएमडी के अनुसार अतिरिक्त बारिश एक shear zone के कारण हुई, जो समुद्र तल से लगभग 4.5-5.8 किलोमीटर ऊपर विकसित हुआ था, जिसने बेंगलुरु शहर सहित दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश जमा की थी। एक shear zone एक मानसून मौसम की विशेषता है जो उस क्षेत्र में भारी बारिश को केंद्रित करने वाली विरोधी हवाओं से भरा क्षेत्र है।

आईएमडी की बेंगलुरू प्रमुख ने बोली ये बात

आईएमडी की बेंगलुरू प्रमुख ने बोली ये बात

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, बेंगलुरु की प्रमुख डॉ गीता अग्निहोत्री ने indiatoday.in को बताया कि बेंगलुरु शहर में बहुत भारी बारिश शीयर ज़ोन के बनने के कारण हुई थी। उन्होंने कहा, "मानसून के दौरान यह एक सामान्य घटना है, जैसे कि ट्रफ, सर्कुलेशन और कम दबाव वाले क्षेत्रों का बनना जो मानसूनी बारिश को बढ़ावा देते हैं। "

बेंगलुरु में स्थिति और खराब होने की आशंका है

बेंगलुरु में स्थिति और खराब होने की आशंका है

अधिक बारिश से राज्य और विशेष रूप से बेंगलुरु में स्थिति और खराब होने की आशंका है, जो नालियों में पानी भर गया है, सड़कों पर पानी भर गया है और आवासीय क्षेत्र जलमग्न हो गए हैं। कर्नाटक सीएम बोम्‍बई ने कहा बेंगलुरू में भारी बारिश हुई है, मैंने आयुक्त (बीबीएमपी) और अन्य अधिकारियों से बात की है। मैंने अधिकारियों से शहर के महदेवपुरा और बोम्मनहल्ली क्षेत्रों में दो राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) टीमों को तैनात करने के लिए कहा है जो सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

इस कारण और तेज बारिश होने की संभावना है

इस कारण और तेज बारिश होने की संभावना है

आईएमडी के अनुसार उत्तर कर्नाटक के भीतरी इलाकों में कोमोरिन और आंतरिक तमिलनाडु में समुद्र तल से नौ किलोमीटर ऊपर उत्तर-दक्षिणी ट्रफ बनने के कारण और तेज बारिश होने की संभावना है। मानसूनी ट्रफ एक कम दबाव वाला क्षेत्र है, जो मानसून परिसंचरण की अर्ध-स्थायी विशेषता है। ट्रफ के दक्षिण की ओर प्रवास के परिणामस्वरूप भारत के प्रमुख भागों में एक सक्रिय/जोरदार मानसून होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+