रेत-समाधि के लिए गीतांजलि श्री को बुकर प्राइज़ मिलने की तुलना मार्केज़ के उपन्यास से क्यों?
हिंदी लेखिका गीतांजलि श्री के उपन्यास 'टूंब ऑफ़ सैंड' को अंतरराष्ट्रीय बुकर प्राइज़ से नवाज़ा गया है.
'टूंब ऑफ़ सैंड', गीतांजलि श्री के मूल हिंदी उपन्यास 'रेत-समाधि' का अनुवाद है. इसका अंग्रेज़ी अनुवाद मशहूर अनुवादक डेज़ी रॉकवेल ने किया है.
बुकर सम्मान मिलने के बाद अपनी थैंक्यू स्पीच में गीतांजलि श्री ने कहा, "मैंने कभी बुकर प्राइज़ जीतने की कल्पना नहीं की थी. कभी सोचा ही नहीं कि मैं ये कर सकती हूँ. ये एक बड़ा पुरस्कार है. मैं हैरान हूं, प्रसन्न हूं, सम्मानित महसूस कर रही हूं और बहुत कृतज्ञ महसूस कर रही हूं."
राजकमल प्रकाशन से प्रकाशित 'रेत समाधि' हिंदी की पहली ऐसी किताब है जिसने न केवल अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार की लॉन्गलिस्ट और शॉर्टलिस्ट में जगह बनायी बल्कि गुरुवार की रात, लंदन में हुए समारोह में ये सम्मान अपने नाम भी किया.
'रेत समाधि' 80 साल की एक वृद्धा की कहानी है.
इस प्रतियोगिता में बुक प्राइज़ के लिए पांच किताबें नामित थीं.
क़रीब 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि लेखिका और अनुवादक के बीच बराबर बांटी जाएगी.
लंदन में बीती रात हुए समारोह में 64 वर्षीय गीतांजलि श्री ने कहा कि वह और ये उपन्यास एशियाई भाषाओं की एक समृद्ध साहित्यिक परंपरा से जुड़े हुए हैं.
उन्होंने अपने संबोधन में यह उम्मीद भी जताई कि जैसे-जैसे दक्षिण भाषायी लेकर आगे आएंगे, विश्व साहित्य उन लेखकों से और समृद्ध होगा.
जिस समय गीतांजलि श्री को सम्मान मिला, उनके साथ रॉकवेल भी मंच पर मौजूद थीं. वह एक चित्रकार हैं, लेखिका और अनुवादक के तौर पर उनकी पहचान बुकर प्राइज़ से जुड़ चुकी है. इस दौरान उन्होंने इसे 'हिंदी भाषा के लिए प्रेम' के तौर पर ज़ाहिर किया.
https://twitter.com/TheBookerPrizes/status/1529932398309392399
ज्यूरी पैनल ने क्या कहा
बुकर प्राइज़ देने वाली संस्था ने कहा, "टूंब ऑफ़ सैंड इंटरनेशनल बुकर पुरस्कार जीतने वाली किसी भी भारतीय भाषा में मूल रूप से लिखी गई पहली किताब है. और हिंदी से अनुवादित पहला उपन्यास. टूंब ऑफ़ सैंड उत्तर भारत की कहानी है जो एक 80 वर्षीय महिला के जीवन पर आधारित है. ये किताब ऑरिजिनल होने के साथ-साथ धर्म, देशों और जेंडर की सरहदों के विनाशकारी असर पर टिप्पणी है."
बुकर प्राइज़ के ज्यूरी सदस्य इस बात से सबसे अधिक प्रभावित हुए कि एक त्रासदी को गंभीरता से बयान करने के बजाय एक दूसरे स्वर में पेश किया गया है. जिसमें सबकुछ नया है और पूरी तरह से मूल है.
ज्यूरी पैनल ने कहा कि आख़िरकार, हम रॉकवेल के अनुवाद में गीतांजलि श्री की इस अपनेपन से भरे उपन्यास 'टूंब ऑफ़ सैंड' की बांधने की ताक़त, मार्मिकता और चुलबुलेपन से बेहद प्रभावित हो गए. उन्होंने कहा कि विभाजन पर लिखा गया यह एक बेहद अनूठा उपन्यास है.
इस उपन्यास में सबकुछ है. स्त्री है, स्त्रियों का मन है, पुरुष है, थर्ड जेंडर है, प्रेम है, नाते हैं, समय है, समय को बांधने वाली छड़ी है, अविभाजित भारत है, विभाजन के बाद की तस्वीर है, जीवन का अंतिम चरण है, उस चरण में अनिच्छा से लेकर इच्छा का संचार है, मनोविज्ञान है, सरहद है, कौवे हैं, हास्य है, बहुत लंबे वाक्य हैं, बहुत छोटे वाक्य हैं, जीवन है, मृत्यु है और विमर्श है जो बहुत गहरा है, जो 'बातों का सच' है.
सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता
अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार हर साल किसी ऐसी किताब को दिया जाता है जिसका अंग्रेज़ी में अनुवाद किया गया हो और जो आयरलैंड या ब्रिटेन में प्रकाशित हुई हो.
गीतांजलि श्री की यह कामयाबी हिंदी साहित्य जगत के लिए एक ऐसी उपबल्धि है जिसके लिए वो 'इंतज़ार' में था.
सीपीआईएमएल कविता कृष्णन ने ट्वीट किया है.."एतिहासिक क्षण..."
https://twitter.com/kavita_krishnan/status/1529974720338493440
जानकीपुल के मॉडरेटर प्रभात रंजन ने ट्वीट किया है- "1970 में ग़ाब्रिएल गार्सिया मार्केज़ के उपन्यास 'वह हंड्रेड ईयर्स ऑफ़ सॉलिट्यूड' के अंग्रेज़ी अनुवाद के प्रकाशन को लैटिन अमेरिकी साहित्य के लिए यह बहुत बड़ी घटना मानी जाती है. गीतांजलि श्री को इंटरनेशनल बुकर प्राइज़ मिलना हिंदी साहित्य के लिए उसी तरह की परिघटना हो सकती है."
https://twitter.com/prabhatranjann/status/1530011005807632385
अनुरंजन झा ने ट्वीट करके गीतांजलि श्री को बधाई दी है-
https://twitter.com/anuranjanj/status/1529953696381034501
राजदीप सरदेसाई ने भी ट्वीट करके गीतांजलि श्री और हिंदी जगत के तमाम लेखको को बधाई दी है.
https://twitter.com/sardesairajdeep/status/1530004064229990400
पेंग्विन ग्रुप की पब्लिशर मेरू गोखले ने भी गीतांजलि और अनुवादक को बधाई दी है.
https://twitter.com/MeruGokhale/status/1529999262725320705
अमिताभ मट्टू ने भी गीतांजलि को शुभकामना दी है.
https://twitter.com/amitabhmattoo/status/1530006031446597637
लेखिका बी रॉलेट ने ट्वीट किया है.
https://twitter.com/BeeRowlatt/status/1529933013357940736
राजकमल पब्लिकेशन ने भी अपनी ओर से लेखिका को हार्दिक बधाई दी है.
https://twitter.com/RajkamalBooks/status/1529933573175750656
गीतांजलि श्री - एक परिचय
गीतांजलि श्री पिछले तीन दशक से लेखन की दुनिया में सक्रिय हैं. उनका पहला उपन्यास 'माई' और फिर 'हमारा शहर उस बरस' 1990 के दशक में प्रकाशित हुए थे. फिर 'तिरोहित' आया और फिर आया 'खाली जगह'.
उनके कई कहानी संग्रह भी प्रकाशित हैं. वो स्त्री मन में, समाज के भीतर, समाज की परतों में बहुत धीरे धीरे दाखिल होती हैं और बहुत संभलकर उन्हें खोलती और समझती हैं.
उनकी रचनाओं के अनुवाद भारतीय भाषाओं के अलावा अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन सहित कई भाषाओं में हो चुके हैं. गीतांजलि श्री के उपन्यास 'माई' का अंग्रेजी अनुवाद 'क्रॉसवर्ड अवॉर्ड' के लिए भी नामित हुआ था.
ये भी पढ़ें
दुष्यंत कुमार ने जब अमिताभ बच्चन के बारे में की थी भविष्यवाणी
मन्नू भंडारी का लेखन और हम लेखिकाओं पर उनका असर
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
-
जीत के बाद भी टीम इंडिया से वापस ली जाएगी T20 World Cup की ट्रॉफी? सामने आई बड़ी वजह, फैंस हैरान -
Gold Rate Today: जंग के बीच भारत में लगातार सस्ता हो रहा सोना, इतना गिरा भाव, अब क्या है 22k, 18K गोल्ड का रेट -
Love Story: IFS की ट्रेनिंग के दौरान हिंदू लड़की को दिल दे बैठे थे Hardeep Puri, शादी लिए मिली थी धमकी -
Kim Yo Jong Profile: किम जोंग उन की ‘सबसे ताकतवर बहन’ कौन? ईरान जंग के बीच अमेरिका को खुली धमकी, दुनिया अलर्ट -
US-Iran-Israel War: 11 मार्च तक पूरी तरह खत्म हो जाएगा Iran? US का मास्टर प्लान तैयार, कहा- आज सबसे भयंकर हमले -
Essential Commodities Act: क्या है ECA? ईरान-इजराइल तनाव के बीच भारत में क्यों हुआ लागू -
महीका शर्मा की वजह से पंड्या ब्रदर्स के बीच आई दरार? अचानक बिखरा परिवार! चुप्पी ने मचाया शोर -
Gold Silver Rate: सोना ₹8797 सस्ता, चांदी में बंपर गिरावट,₹29,729 सस्ती, आज कितने में मिला है रहा गोल्ड-सिल्वर -
Budh Nakshatra Parivartan 2026: बुध का हुआ नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशियों पर गिर सकती है गाज, संभलकर रहें -
जीत के जश्न में भारी बवाल! Kirti Azad ने भारतीय टीम की हरकत को बताया शर्मनाक, ईशान किशन ने दिया तगड़ा जवाब -
आज का तुला राशिफल 10 मार्च 2026: व्यस्तता भरा रहेगा दिन, दिल से रहेंगे खुश लेकिन हो सकता है खर्चा -
Ladli Behna Yojana: इस दिन खातों में आएंगे 1500 रुपये, CM मोहन यादव करेंगे ट्रांसफर, जानिए तारीख












Click it and Unblock the Notifications