जेडीयू सांसद का बयान, भाजपा से गठबंधन करते तो अच्छा रहता

नई दिल्ली। राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को समर्थन देने को लेकर बिहार में महागठबंधन के बीच दिक्कतें अब बढ़ती जा रही हैं। मंगलवार को जेडीयू का दर्द भी खुलकर लोगों के सामने आ गया। दिग्गज जेडीयू नेता और राज्यसभा सांसद केसी त्‍यागी का मानना है कि जेडीयू का गठबंधन अगर भारतीय जनता पार्टी के साथ होता तो ही अच्छा रहता। हालांकि, उन्होंने यह बात स्वीकार की है कि भाजपा के साथ गठबंधन करने में विचारधारा की दिक्कत थी, लेकिन बावजूद इसके वह मानते हैं कि भाजपा से गठबंधन अधिक सहज होता।

जेडीयू के वरिष्ठ मंत्री बोले, भाजपा के गठबंधन करते तो अच्छा रहता

के सी त्यागी ने कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के बयान पर नाराजगी जताई। वह बोले कि जिस समय में कांग्रेस को विवाद समाप्त करने की ओर कदम बढ़ाना चाहिए था, उस समय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने नीतीश कुमार पर ही आपत्तिजनक टिप्पणी की, जो बहुत ही खराब बाता है। आपको बता दें कि गुलाम नबी आजाद ने हाल ही में राष्ट्रपति पद की विपक्षी उम्मीदवार मीरा कुमार को लेकर कहा था कि बिहार की बेटी को नीतीश कुमार हराने का काम कर रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर पटना में लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार के बीच विवाद को कम करने की दिशा में पहल की गई। बताया जा रहा है कि मंगलवार को दोनों के बीच बातचीत हुई है और दोनों में इस बात को लेकर सहमति भी बनी है कि अपने-अपने दलों में पार्टी नेताओं को बेवजह बयानबाजी से रोकना होगा। नीतीश कुमार ने अपने नेताओं को कोई बेवजह का बयान न जारी करने के आदेश भी दे दिए हैं। वहीं लालू प्रसाद यादव ने भी अपने नेताओं को ऐसा ही आदेश दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+