भारत में शूटरों की है पहली पसंद Zigana pistol, खासियत जानकर उड़ जाएंगे होश
Features of Zigana Pistol: देश के गैंगस्टर्स की मौजूदा वक्त में जिगाना पिस्टल पहली पसंद बन चुकी है। आलम यह है कि जरायम की दुनिया में अपना भौकाल बनाने के लिए शूटर्स जिगाना पिस्टल से ही वारदात को अंजाम देते हैं। पंजाबी मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला हो या फिर यूपी का माफिया अतीक अहमद दोनों को इसी पिस्टल से गोली मारकर मौत के घाट उतारा गया था।
इस बीच अब सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग तुर्की में बनी जिगाना पिस्टल से ही एक्टर सलमान खान को मारने की तैयारी कर रहा था। ऐसे में जानिए आखिर क्या है जिगाना? जो लॉरेंस बिश्नोई जैसे गैंगस्टर्स को पहली पसंद बन गई है।

सलमान खान को मारने की साजिश
सलमान खान के घर पर फायरिंग के बाद एक्टर की सुरक्षा और कड़ी कर दी है। इस बीच नवी मुंबई पुलिस के अनुसार लॉरेंस बिश्नोई गैंग सलमान खान को तुर्की में बनी जिगाना पिस्तौल से मारने की प्लानिंग कर रहा था, इसी पिस्टल के इस्तेमाल से साल 2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी की गई थी।
पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैग के सोशल मीडिया ग्रुप्स, जिसमें व्हाट्सएप भी शामिल है, उसमें घुसपैठ की और इसके चार सदस्यों को पनवेल में सलमान खान के फार्महाउस के पास हमला करने की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
कभी जाम नहीं होती जिगाना पिस्टल!
तुर्की मेड जिगाना पिस्टल बेहद महंगी होती हैं। वैसे इसकी कीमत 4 से 7 लाख रुपए है, लेकिन ब्लैक मार्केट में यह पिस्टल 10 से 12 लाख रुपये में मिल जाती है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कुछ साल पहले जब गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने जितेंदर गोगी (अब मृत) से हाथ मिलाया तो उसे दोस्ती की निशानी के तौर पर यह पिस्टल दी थी।
जिगाना पिस्टल से एक ही बार में 15 से 17 राउंड फायर किए जा सकते हैं। बताया जाता है कि ज्यादातर जिगाना पिस्टल को बॉर्डर पार से तस्करी करके लाई जाती हैं। दावा किया जाता है कि पंजाब के हथियार तस्करों के पास यह बड़ी संख्या में हैं।












Click it and Unblock the Notifications