तमिलनाडु CM स्टालिन के बिहार आने से पहले क्यों ट्रेंड हुआ #GoBackStalin, क्या है यूट्यूबर मनीष कश्यप से संबंध

MK Stalin Manish kashyap: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन शुक्रवार यानी 23 जून को बिहार के पटना में विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने वाले हैं। एमके स्टालिन के बिहार आने से पहले ही ट्विटर पर हैशटैग #GoBackStalin ट्रेंड करने लगा है।

#GoBackStalin ट्रेंड के पीछे की वजह यूट्यूबर और 'सच तक न्यूज' चलाने वाले मनीष कश्यप हैं। एमके स्टालिन के बिहार आने की चर्चाओं के बीच ट्विटर पर यूट्यूबर मनीष कश्यप भी ट्रेंड में आ गए हैं। मनीष कश्यप फिलहाल जेल में बंद हैं। उनपर NSA लगा गया है। इसके अलावा उनपर एक फेक वीडियो को फैलना का आरोप है।

MK Stalin Manish kashyap

बुधवार 21 जून को लगभग 15 हजार से अधिक ट्वीट्स के साथ हैशटैग#GoBackStalin ट्विटर पर ट्रेंड में रहा। वहीं गुरुवार को भी गो बैक स्टालिन और मनीष कश्यप ट्रेंड कर रहा है।

आखिर यूट्यूबर मनीष कश्यप और एमके स्टालिन का क्या कनेक्शन

असल में तमिलनाडु में हिंसा भड़काने के आरोप में जेल में बंद मनीष कश्यप पर एनएसए लगाया गया है। मनीष कश्यप को बिहार पुलिस ने 'तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों' की पिटाई वाली फेक वीडियो का प्रचार-प्रसार करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

मनीष कश्यप पर पुलिस ने तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों के खिलाफ हिंसा की फर्जी खबरें फैलाने का आरोप लगाया है। जिसके बाद मनीष कश्यप ने मार्च 2023 में पुलिस के आगे को आत्मसमर्पण कर दिया था।

तब से वह जेल में हैं। मनीष कश्यप के खिलाफ तमिलनाडु पुलिस ने छह और बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई ने तीन मामले दर्ज किए हैं।

ट्विटर पर क्या लिख रहे हैं लोग?

ट्विटर पर सैकड़ों यूजर्स का कहना है कि मनीष कश्यप पर लगे एनएसए को हटाया जाना चाहिए। उन्हें रिहा किया जाए। राजनीतिक विश्लेषक चंदन शर्मा ने ट्वीट किया, ''आप में से कितने लोगों को आज भी मनीष कश्यप याद हैं? विपक्षी एकता को मजबूत करने के लिए तमिलनाडु का मुख्यमंत्री स्टालिन 23 जून को बिहार आ रहा है। आपको याद करना होगा स्टालिन ने हमारे भाई मनीष कश्यप पर NSA लगाया है! आज शाम 6 बजे #GoBackStalin का ट्रेंड चलेगा, आपका समर्थन चाहिए। क्या आप तैयार है?''

डॉ प्राची साध्वी ने ट्वीट कर लिखा, ''सन ऑफ बिहार मनीष कश्यप के छोटे भाई करन कश्यप ने वीडियो जारी कर लोगों से की बड़ी अपील।'' वीडियो में करन कश्यप मनीष कश्यप का सनर्थन करने की लोगों से अपील कर रहे हैं।

एक अन्य यूजर ने लिखा, ''स्टालिन साहब! बिहार आ रहे हैं तो बिहारियों के लिए गिफ्ट लेते आएं, NSA हटा कर मनीष कश्यप को अपने साथ बिहार लेते आएं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+