Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप के बच्‍चों में बेटी इवांका ही क्यों आई साथ, जानिए खास वजह

बेंगलुरु। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के दो दिवसीय दौरे में उनके साथ उनकी पत्नी मिलानिया, बेटी इवांका ट्रंप और दामाद जैरेड कुशनर भी भारत के दौरे पर आए हैं। ट्रंप के विमान के भारत में लैंड करने के बाद जो सख्‍स सबसे पहले उतरा वह थीं इवांका ट्रंप फिर उनके पीछे ट्रंप नजर आए।

ivanka

अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम और ताजमहल के दीदार के समय ट्रंप की बेटी इवांका हर जगह पिता ट्रंप के साथ मौजूद नजर आई। ट्रंप की बेटी इवांका पहले भी भारत के दौरे पर आ चुकी हैं। ट्रंप के और कई बच्‍चें हैं लेकिन इस दौरे पर इवांका ही पिता ट्रंप के साथ क्यों आई आइए जानते हैं खास वजह?

ट्रंप की आंख कान हैं इवांका

ट्रंप की आंख कान हैं इवांका

दुनिया के सबसे ताकतवर राष्‍ट्रपति की बेटी इवांका ट्रंप डोनाल्‍ड ट्रंप की पहली पत्नी बैरन ट्रंप इकलौती बेटी हैं। अमेरिका प्रशासन में खासी अहमियत रखने वाली इवांका पिता ट्रंप के साथ साएं की तरह रहती हैं। प्रशासनिक मामलो में पिता की डोनाल्ड ट्रंप की सबसे ज्यादा चर्चित बेटी है इवांका ट्रंप ही हैं। वह पिता ट्रंप की आंख और कान कही जाती हैं। 30 अक्टूबर 1981 को जन्‍मी इवांका जब केवल दस साल की थी तभी डोनाल्‍ड ट्रंप का पहली पत्‍नी इवाना से तलाक हो गया था। इवांका के दो सगे भाई डोनाल्‍ड जूनियर और एरिक हैं।

ट्रंप प्रशासन में वरिष्‍ठ सलाहकार हैं इवांका

ट्रंप प्रशासन में वरिष्‍ठ सलाहकार हैं इवांका

इवांका ट्रंप प्रशासन में वरिष्‍ठ सलाहकार हैं। उनके पति जेरेड कुशनेर भी राष्‍ट्रपति ट्रंप के वरिष्‍ठ सलाहकार हैं। इवांका ट्रंप के व्यापार से लेकर राजनीति में सहयोग करती हैं। ट्रंप बिजनेस ग्रुप की इवांका कार्यकारी उपाध्‍यक्ष भी हैं। अमेरिका की राजनीति में आने से पहले इवांका अपनी दूसरी मां की तरह मॉडलिंग की दुनिया में किस्मत आजमा चुकी हैं और टीवी शो "द अप्रेंटिस" में जज की भूमिका भी निभा चुकी हैं। फैशन जगत में कभी धाक जमा चुकी इवांका ने अपने दम पर अमेरिका में बड़ा कारोबारी साम्राज्य खड़ा किया है। इवांका ने व्‍हार्टन यूनिर्वसिटी से इकोनॉमिक्‍स में ग्रेजुएशन किया है। इवांका की पहचान एक बिजनेसवुमन, लेखक और मॉडल के तौर पर है।

पिता का परछाई बनकर रहती हैं साथ

पिता का परछाई बनकर रहती हैं साथ

अपने पिता डोनाल्ड ट्रंप के साथ बहुत सारे चुनावी प्रचार में नजर आती रही हैं। जो पिता के साथ कदम से कदम मिलाकर चलती हैं चाहे चुनावी अभियान हो या फिर पिता का बिजनेस प्लान। इवांका की निजी संपति करीब 1, 932 करोड़ रुपये आंकी गयी हैं। ट्रंप के सलाहकार के तौर पर इवांका कोई भी सैलरी नहीं लेती हैं। इवांका अपनी सेहत और फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती हैं। वो अपने डेली रुटीन को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। हर दिन सुबह जल्‍दी उठकर वो मेडिटेशन जरुर करती हैं।

तीन बच्‍चों की मां होने के साथ इवांका संभाल रही ये सारी जिम्मेदारी

तीन बच्‍चों की मां होने के साथ इवांका संभाल रही ये सारी जिम्मेदारी

इवांका ट्रंप ने जेरड कुशनर से 2009 में शादी की और यहूदी धर्म को अपना लिया। जेरड कुशनर करीब दस सालों से न्यूयॉर्क में साप्ताहिक अखबार निकालते हैं और रियल इस्‍टेट डेवलपर हैं। इवांका ट्रंप और जैरेड कुशनर की शादी वर्ष 2009 में हुई। दोनों के तीन बच्चे जिनमें एक बेटी और दो बेटे हैं। इन बच्‍चों के नाम जोसेफ, थियोडोर और आराबेला है। इवांका ने 2005 में अपने पिता का कारोबार संभाला था।

 इवांका की हैं ये खूबियां

इवांका की हैं ये खूबियां

इवांका ट्रंप के हर काम में पूरी दिलचस्‍पी लेती हैं। उन्‍हें अपने अंदर की कमियों को जानकर उन्‍हें दूर करती हैं। हालांकि, उन्‍हें निजी जीवन के घटनाक्रमों को छिपाने में माहिर माना जाता है। वह सामाजिक कार्यक्रमों बढ़-चढ़ कर हिस्‍सा लेती हैं। इवांका कई बार सामाजिक मुद्दों पर काम करते नजर आई हैं।

इवांका ने भारत यात्रा से पहले किया था ये ट्वीट

इवांका ने भारत यात्रा से पहले किया था ये ट्वीट

पिता डोनाल्ड ट्रंप की मुख्य सलाहकार की भूमिका में रहती हैं। साथ साथ पिता के बिजनेस में सहयोग करने वाली इवांका इससे पहले 2017 में एक कार्यक्रम में शिरकत करने भारत आ चुकी हैं। उन्‍होंने पीएम नरेन्‍द्र मोदी के साथ उस समय बैठकें की थी। सोमवार को भारत में अपनी दूसरी यात्रा से पहले इवांका नेअपनी पिछली यात्रा के दौरान उस कार्यक्रम की चार फोटो भी सोशल मीडिया पर ट्ववीट किया था। जिसमें उन्‍होंने लिखा था कि हैदराबाद में आयोजित ग्लोबल इंटरप्रेन्‍योर समिट में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ शामिल होने के दो साल बाद मैं फिर से भारत आ रही हूं। दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच दोस्‍ती का जश्‍न मनाने के लिए अमेरिका के राष्‍ट्रपति और अमेरिका के प्रथम महिला के साथ भारत वापसी पर सम्मानित महसूस कर रही हूं।

इवांका को बचपन में लग गयी थी ये बुरी लत

इवांका को बचपन में लग गयी थी ये बुरी लत

अमेरिकी पत्रकार और लेखिका एमिली जेन फॉक्स के द्वारा लिखी गई किताब बोर्न ट्रंप : इनसाइड अमेरिकाज फर्स्ट फैमिली में इवांका के बारे में भी कुछ बातें लिखी हैं। लेखक एमिली ने इस किताब में लिखा है कि कैसे पिता ट्रंप का मां से तलाक होने के बाद परिवार टूटने की वजह से इवांका अकेला महसूस कर रही थीं। कैसे डोनाल्ड ट्रंप इवांका को वीकेन्ड में घर आने के लिए स्कूल में हेलीपैड बनवाना चाहते थे। कैसे इवांका ने गलत शोहबत में पड़ कर स्कूल के दिनों में ड्रग लिया था। इवांका ट्रंप जब दस साल की थीं तब उनकी मां इवाना का पिता डोनाल्ड ट्रंप से तलाक हो गया था। इवाना ने ट्रंप पर धोखा देने का आरोप लगाया था। ट्रंप और मॉडल मार्ला की बढ़ती नजदीकियों से इवाना नाराज थीं। माता-पिता के अलगाव का इवांका पर असर पड़ा। हालांकि ट्रंप ने इवांका को अपने पास रखा और भरपूर प्यार देने की कोशिश की। लेकिन इवांका पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकीं। पत्रकार एमिली जेन फॉक्स के मुताबिक, एक बार डोनाल्ड ट्रंप इवांका के स्कूल में गये थे। उस समय ट्रंप अमेरिका के सफल कारोबारी थे। इवांका बोर्डिंग स्कूल में पढ़ती थी इसलिए ट्रंप की अपनी बेटी से कम मुलाकात हो पाती थी। जब ट्रंप इवांका के स्कूल में पहुंचे तो उन्होंने प्रबंधकों से कहा था कि यहां एक हेलीपैड बनवा लीजिए ताकि उनकी बेटी वीकेंड पर चॉपर से न्यूयॉर्क (घर) आ जा सके।

जानें कितना बड़ा है ट्रंप का परिवार

जानें कितना बड़ा है ट्रंप का परिवार

अमेरिका में राष्‍ट्रपति चुनाव जीतने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अपने परिवार के लिए कहा था मेरा परिवार बहुत शानदार है, मैंने अपने माता-पिता से बहुत कुछ सीखा है। पत्नी लारा का दिल से शुक्रिया करता हूं।' तस्वीरों में अकसर आपने ट्रंप और मेलानिया ट्रंप को देखा होगा। ट्रंप के परिवार में 5 बच्चे, 2 बेटियां, 1 दामाद, 2 बहू और 5 पोते-पोती 2 नाती और 1 नातिन हैं।
डोनाल्ड ट्रंप की पहली पत्‍नी इवाना जेल्वीकोवा से 1 बेटी और दो बेटे नाम-डोनाल्ड ट्रंप जूनियर, इवांका और एरिक।
डोनाल्ड ट्रंप की दूसरी पत्नी मार्ला मेपल्स है, दोनों की इकलौती संतान टिफनी हैं।
डोनाल्ड ट्रंप की तीसरी पत्नी मेलानिया ट्रंप की इकलौती संतान हैं बैरन ट्रंप।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+