ड्रग्स या कर्ज? अफ्फान ने आखिर क्यों की पांच लोगों की हथौड़े से हत्या? हर एंगल की जांच कर रही केरल पुलिस
केरल के तिरुवनंतपुरम जिले के वेंजरामुडु में हुई पांच लोगों की नृशंस हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। हालांकि, इस हत्याकांड का अभी तक मकसद स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस पांचों हत्याओं के पीछे क्या मकसद है? उसे समझने की कोशिश कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केरल पुलिस कर्ज या ड्रग्स वाले एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 23 वर्षीय अफ्फान मंगलवार 25 फरवरी की शाम को वेंजारामुडु पुलिस स्टेशन पहुंचा। इस दौरान उसने पुलिस को बताया कि वो अभी कुल 6 कत्ल करके आया है। ये 6 कत्ल उसने सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के दरम्यान तीन अलग-अलग इलाकों में तीन घरों में किए हैं। पुलिस स्टेशन आने से पहले उसने एलपीजी सिलेंडर का गैस ऑन कर दिया था।

ताकि लाशों के साथ घर घमाके में उड़ जाए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसा बताया जा रहा है कि अफ्फान इस नृशंस हत्याकांड को अंजाम देने वक्त नशे में था। इस बाबत मीडिया कर्मियों ने पूछा कि क्या आरोपी ड्रग्स का इस्तेमाल करता था। इस सवाल के जवाब में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 'ड्रग्स के इस्तेमाल के सबूत मिले हैं।'
बताया कि पुलिस ने अफ्फान के खून के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह घटना के वक्त नशे में था या नहीं। हालांकि, अभी तक ब्लड रिपोर्ट नहीं आई है। इस दौरान तिरुवनंतपुरम ग्रामीण एसपी सुदर्शन केएस ने बताया कि आरोपी के परिवार ने लगभग 11 लोगों से करीब 65 लाख रुपये उधार लिए हुए थे।
सऊदी अरब में है पिता
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अफ्फान के पिता इस वक्त सऊदी अरब के दम्माम में हैं। वीजा की अवधि समाप्त होने और कर्ज के कारण पिछले 7 साल से भारत नहीं आ पाए हैं। कुछ महीने पहले ही परिवार उनसे मिलने विजिटिंग वीजा पर सऊदी गया था। अफ्फान वहां छह महीने तक रुका था। ऐसा बताया जा रहा है कि कर्ज चुकाने के लिए संपत्ति बेचने की योजना बना रहा थे।
कई संगठनों की कोशिश है कि उनके पिता जल्द से जल्द भारत लौट सकें। एसपी सुदर्शन ने बताया कि अफ्फान ने उधार लिए गए 74,000 रुपए में से 48,000 रुपए चुकाने के लिए अपनी दादी से चुराई हुई सोने की चेन गिरवी रख दी थी। बताया कि हमने बयान दर्ज कर लिया है और अब हम क्रॉस-चेकिंग कर रहे हैं।
गर्लफ्रेंड समेत छह लोगों की हत्या
अफ्फान मंगलवार को वेंजरामुडु पुलिस स्टेशन पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। इस दौरान उसने पुलिस को बताया कि तीन घरों में अपने परिवार और प्रेमिका सहित छह लोगों की हत्या की है। हालांकि, उसकी मां की जान बच गई और उनका इलाज तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
मरने वालों में दादी और गर्लफ्रेंड भी शामिल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मरने वालों में अफ्फान की दादी सलमा बीवी, चाचा लतीफ और उसकी पत्नी शाहिदा, उसकी मां, उसका 13 वर्षीय भाई अहसान और उसकी गर्लफ्रेंड फरशाना शामिल थे। पुलिस की मानें तो सभी लाशें घर के अंदर खून से लथपथ पड़ी थी। बता दें कि पुलिस ने जैसे अफ्फान को हिरासत में लेने की कोशिश की तो उसने पुलिस को बताया कि उसने चूहे मारने वाली दवा पी है।
अफ्फान को अस्पातल में कराया भर्ती
जिसके बाद पुसिल ने अफ्फान को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, अब उसके दिए गए बयान के आधार पर पुलिस 6 नहीं बल्कि 5 कत्ल की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल अफ्फान अभी अस्पताल में है और उससे पूरी पूछताछ होनी अभी बाकी है। लेकिन शुरुआती छानबीन में जो पता चला है शायद उसने ये तमाम कत्ल किसी ड्रग्स के नशे में किए है।












Click it and Unblock the Notifications