जानिए, आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर पर पाबंदी से क्यों घबराता है चीन?
नई दिल्ली- पुलवामा हमले के लिए जिम्मेदार आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद यूनाइटेड नेशन्स से घोषित ग्लोबल टेररिस्ट संगठन है। लेकिन, कई बार के प्रयासों के बावजूद उसका सरगना मौलाना मसूद अजहर अबतक ग्लोबल टेररिस्ट घोषित नहीं हो पाया है, तो उसका कारण सिर्फ चीन है। वह बार-बार वीटो पावर का इस्तेमाल कर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और खासकर भारत की उम्मीदों पर पानी फेर चुका है। अबकी बार भी कोशिशें जारी हैं, लेकिन चीन अभी तक ठोस भरोसा नहीं दे पाया है। दरअसल, इसके पीछे चीन का पाकिस्तान में हो रहा अरबों डॉलर का निवेश और उसके लिए वहां पर काम कर रहे हजारों चीनी नागरिकों की सुरक्षा है।

चीन ने पाक में लगा रखा है बड़ा दांव
चीन को लगता है कि संयुक्त राष्ट्र की ओर से जैश-ए-मोहम्मद और उसके सरगना के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (CPEC)की सुरक्षा को खतरे में डाल सकता है। यह कॉरिडोर पाकिस्तानी कब्जे वाली कश्मीर (PoK) से होकर गुजरता है, जिसमें जैश के आतंकी बेखौफ घूमते हैं। पीओके ही नहीं यह कॉरिडोर गिलगित बाल्टिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा से होकर भी गुजरता है, जहां मानसेहरा एवं बालाकोट जैसी जगहें हैं। यह इलाका आतंकियों की ट्रेनिंग कैंप के लिए चर्चित है। चीन ने बालाकोट के पास ही चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) के लिए जमीन का बड़ा हिस्सा हासिल किया है। खास बात ये है कि इस इलाके से काराकोरम हाइवे भी गुजरता है, जो मानसेहरा और पीओके के जरिए चीन को पाकिस्तान से जोड़ता है। इस कॉरिडोर से कई पावर और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट भी जुड़े हैं, जिसके चलते चीन कोई जोखिम नहीं लेना चाहता।

पाकिस्तान से सुरक्षा गारंटी चाहता है ड्रैगन
इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के अनुसार इसबार चीन भी अजहर पर बैन के लिए तैयार है, लेकिन उससे पहले पाकिस्तान से सुरक्षा की गारंटी चाहता है। चीन की सोच में बदलाव का कारण ये भी हो सकता है कि बलूचिस्तान और सिंध में काम कर रहे उसके कर्मचारियों पर आतंकी घटनाओं की वारदातें अब काफी बढ़ चुकी हैं। इस संबंध में हाल ही में चीन के उप विदेश मंत्री कॉन्ग ज़ुआंयु पाकिस्तान का दौरा भी कर चुके हैं। इस समय करीब 10 हजार चीनी कर्मचारी सीईपीसी से जुड़े प्रोजेक्ट में काम कर रहे हैं।

चीन की चालबाजियों के पीछे और भी हैं वजहें
चीन पाकिस्तान को मुस्लिम देशों के लिए एक गेटवे की तरह भी देखता है। वह अपने यहां बढ़ रही कट्टरता से भी परेशान हो चुका है। कहा जाता है कि चीनी कट्टरवादी ताकतों का पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकवादी गुटों के साथ तालमेल है। चीन का निहित स्वार्थ यह भी है कि उसे लगता है कि अपने यहां पैदा हो रहे कट्टरपंथियों को नियंत्रित करने में उसे पाकिस्तान का सहयोग मिल सकता है।
यही सारे कारण हैं, जिनके चलते अजहर पर पाबंदी की कोशिशें संयुक्त राष्ट्र परिषद में चीन की वजह से खारिज होती रही हैं। ऐसे तीन मौके आए हैं, जब चीन के वीटो से अजहर ग्लोबल टेररिस्ट घोषित होते-होते बच चुका है। लेकिन, इसबार आतंकवाद पर चीन पहले के मुकाबले ज्यादा संजिदा है। सुरक्षा परिषद में उसने पुलवामा हमले के खिलाफ प्रस्ताव पर हस्ताक्षर भी किए थे। अब देखने वाली बात है कि 13 मार्च तक सुरक्षा परिषद के फैसला लेने तक उसका क्या रुख रहता है।
-
'एक रोटी के बदले जिस्म', कश्मीरी महिलाओं के साथ ISI आतंकियों की हैवानियत का PAK मुफ्ती का खुलासा, कौन है ये? -
Dhurandhar In Pakistan: धुरंधर के चक्कर में असली वाले जमील जमाली को दाऊद से कनेक्शन पर देना पड़ी सफाई- Video -
Indus Waters Treaty: बिना भारत के क्यों हो रहा सिंधु जल संधि पर फैसला, हेग कोर्ट का एकतरफा रुख क्यों? -
US Iran जंग में पिस रहा पाकिस्तान, सरकार ने दाम बढ़ाने को दी मंजूरी, क्या होगा नया भाव? -
PSL में शर्मनाक कांड, फखर ज़मान पर लगा बैन, बॉल-टेंपरिंग की लाइव चोरी के बाद आया फैसला -
PSL 2026 के दौरान लाहौर में कुदरत का तांडव, आंधी में उड़े कवर्स और ग्राउंड स्टाफ? टॉस में हुई देरी! VIDEO -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88%












Click it and Unblock the Notifications